
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज 288 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव में कुल 3237 उम्मीदवार हैं। 5 बजे तक महाराष्ट्र में 53.07% मतदान हुआ है। महाराष्ट्र में एक तरफ भाजपा-शिवसेना गठबंधन है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी है। खास बात यह है कि पहली बार ठाकरे परिवार से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान शुरू होते ही मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "मुझे विश्वास है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन लगभग 225 सीटों पर जीत हासिल करेगा। विपक्ष विश्वसनीयता खो चुका है और कहीं नहीं है। लोग मोदी और फडणवीस के साथ हैं।
नितिन गडकरी ने पत्नी कंचन के साथ डाला वोट
नागपुर में वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पत्नी कंचन
सुप्रिया सुले ने डाला वोट
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने वोट डाला। उनके चचेरे भाई और राकांपा नेता अजीत पवार भाजपा के गोपीचंद पाडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
किन मुद्दों पर लड़ा गया चुनाव
भाजपा की 312 जनसभाएं
जहां एक ओर भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमकर प्रचार किया। वहीं, कांग्रेस में आपसी मतभेद नजर आया।
सोनिया-प्रियंका रहीं दूर
लोकसभा चुनाव में सक्रियता दिखाने वालीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बार चुनाव प्रचार से दूर रहीं। हालांकि, उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में था। यहां तक की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक भी रैली नहीं की। इसके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रचार से दूर रहे।
शिवसेना-भाजपा ने गठबंधन किया
पिछले विधानसभा चुनाव में अलग अलग मैदान में उतरने वालीं शिवसेना और भाजपा एक बार फिर साथ चुनाव लड़ रहे हैं। शिवसेना ने 124 सीटों पर तो भाजपा ने 152 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। हालांकि, दो सीटों पर शिवसेना ने भाजपा के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारे हैं।
कांग्रेस और राकांपा 125-125 सीटों पर लड़ा चुनाव
88 सीटों वाले महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा 125-125 सीटों पर चुनाव लड़े रहे हैं। 38 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.