अजित पवार, आदित्य ठाकरे समेत 36 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, हावी दिखा परिवारवाद

Published : Dec 30, 2019, 04:59 PM ISTUpdated : Dec 30, 2019, 06:43 PM IST
अजित पवार, आदित्य ठाकरे समेत 36 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, हावी दिखा परिवारवाद

सार

महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार का आज कैबिनेट का विस्तार हुआ। सबसे पहले एनसीपी के नेता और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वे दो महीने में दूसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं। 

मुंबई. महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार का आज कैबिनेट का विस्तार हुआ। सबसे पहले एनसीपी के नेता और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वे दो महीने में दूसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं। इससे पहले उन्होंने भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। हालांकि, 80 घंटे बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उधर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मंत्री पद की शपथ ली। 

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के 36 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इनमें 26 कैबिनेट मंत्री बने हैं।

हावी दिखा परिवारवाद

1- अजीत पवार- शरद पवार के भतीजे हैं। डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई।  
2- अमित देशमुख (कांग्रेस) लातूर से तीसरी बार विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं।
3- आदित्य ठाकरे (शिवसेना)- उद्धव ठाकरे के बेटे हैं। पहली बार विधायक बने हैं।
4- यशोमति ठाकुर (कांग्रेस) - पिता कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। तिवसा से विधाक हैं। विदर्भ की नेता हैं। कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं। मेघालय और कर्नाटक में चुनाव प्रभारी भी रही हैं।
5- वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)- मुंबई की धाराबाही से चार बार से विधायक। दलित नेता एकनाथ गायकवाड़ की बेटी हैं।
6- धनंजय मुंडे  (एनसीपी)    (कैबिनेट)  भाजपा की कद्दावर पंकजा मुंडे को हराया। गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा