राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: सीएम शिंदे का महाराष्ट्र के कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, जानें क्या?

Published : Jan 19, 2024, 08:11 PM ISTUpdated : Jan 19, 2024, 08:19 PM IST
22 Januvery Weather OF AYODHYA

सार

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है। ऐसे में कई राज्यों में छुट्टी की घोषणा की जा रही है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी महाराष्ट्र के कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान किया हैं। 

मुंबई. अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है। ऐसे में कई राज्यों में छुट्टी की घोषणा की जा रही है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान किया हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों में छुट्टी की घोषणा हो चुकी है। वहीं केंद्र सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

महाराष्ट्र के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र में 22 जनवरी यानी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सभी सरकारी दफ्तरों में 1 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। शिंदे सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा है कि राज्य सरकार 22 जनवरी को "श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस" घोषित कर रही है। यह आदेश राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी दफ्तरों पर लागू होगा।

 

 

22 जनवरी को इन राज्यों में भी छुट्टी की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही राज्य भर की शराब दुकानों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे राज्य में स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। साथ ही शराब और भांग की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। मोहन यादव ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन को त्योहार की तरह मनाने का आग्रह किया है। इंदौर में मीट की दुकानों बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि स्कुलों और सरकारी कर्मचारियों के लिए एक दिन का पब्लिक हॉलिडे रहेगा।

हरियाणा सरकार ने भी 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

इन राज्यों में आधे दिन की छुट्टी

उत्तराखंड में सभी शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी के दिन छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी ऑफिस बंद रहेंगे। गुजरात में भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट की बैठक के बाद सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही 22 जनवरी को राजस्थान में ड्राई डे रहेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। 

 

 

केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। सारे दफ्तर ढाई बजे के बाद शुरू होंगे।

 यह भी पढ़ें…

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या में हाई अलर्ट, AI बेस्ड कैमरों से होगी सिक्योरिटी मॉनिटरिंग

राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला देने वाले 5 जजों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान