महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव की 10 सबसे छोटी हारें, सिर्फ इतने वोटों से जीत पाए लालू के दामाद

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार को बहुमत मिला है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2019 4:02 PM IST / Updated: Oct 24 2019, 09:40 PM IST

नई दिल्ली. महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार को बहुमत मिला है। वहीं, हरियाणा में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है। हालांकि, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दोनों राज्यों में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त दिख रहा है। 

इस चुनाव में हम 10 ऐसी सीटों के बारे में बता रहे हैं जहां जीत-हार का अंतर काफी कम रहा।

Latest Videos

हरियाणा: लालू के दामाद सिर्फ 1317 वोट से जीते 

1- पुन्हाना में कांग्रेस के मोहम्मद इलियास (35081) सिर्फ 816 वोट से जीते। दूसरे नंबर पर निर्दलीय रहीश खान (34270) रहे। 
2- रतिया से भाजपा के लक्ष्मण नापा (55110) कांग्रेस के जरनैल सिंह (53833) से 1216 वोटों से जीते। 
3- लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव कांग्रेस के टिकट पर रेवाड़ी से चुनाव लड़े। उन्होंने भाजपा के सुनील कुमार को 1317 वोटों से हराया।
4-  कैथल से भाजपा के लीला राम ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को  1,570 वोट से हराया। 
5- मुलाना से कांग्रेस के वरुण चौधरी ने भाजपा के राजबीर सिंह को 1,733 वोटों से हराया।  

महाराष्ट्र: सिर्फ 409 वोटों से जीते शिवसेना के उम्मीदवार

1- चांडीवली से शिवसेना के दिलीप भाऊ साहब ने कांग्रेस के मोहम्मद आरिफ को 409 वोटों हराया। 
2- अर्जुनी मोरगांव में एनसीपी के चंद्रीकापुरे मनोहर गोवर्धन ने भाजपा के राजकुमार सुदम को 718 वोटों से हराया। 
3- दौंद से भाजपा के राहुल सुभाषराव कौल ने एनसीपी के रमेश किशनराव थोराट को 746 वोट से दी मात। 
4- सांगोला सीट से शिवसेना के शाहाजीबापू राजाराम पाटील 768 मतों से जीते, उन्होंने शिवसेना के अनिकेत चंद्रकांत देशमुख को हराया। 
5- कोपरगांव में एनसीपी के आशुतोष अशोकराव काले भाजपा के कोल्हे स्नेहलता बिपीनदादा से 822 वोट से जीते। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री