महाराष्ट्र : उद्धव से पत्रकारों ने पूछा, आदित्य सीएम बनेंगे, तब उन्होंने कहा, आपके मुंह में घी शक्कर

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव परिणाम के रुझान आ रहे हैं। हरियाणा में भाजपा 38, कांग्रेस 32, जेजेपी 10 और अन्य 9 सीट पर आगे है। ऐसे में 90 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं।  

Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2019 2:23 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:07 AM IST

नई दिल्ली. महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव परिणाम के रुझान आ रहे हैं। हरियाणा में भाजपा 38, कांग्रेस 32, जेजेपी 10 और अन्य 9 सीट पर आगे है। ऐसे में 90 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा 103, शिवसेना 62 और कांग्रेस + 92 सीटों पर है। अन्य के खाते में 32 सीटें हैं। ऐसे में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा भाजपा से सीएम पद के लिए बातचीत होगी। मैं उद्धव ठाकरे से मिलने जा रहा हूं। बीजेपी और शिवसेना के बीच 50-50 का फॉर्मूला तय था। 

50-50 फॉर्मूला पहले तय हुआ था
उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र की जनता ने जागरूक होकर मतदान किया, मैं जनता को धन्यवाद कहता हूं। जनादेश सबकी आंखें खोलने वाला है और मैं किसी भी दबाव के आगे झुका नहीं। कौन सीएम होगा ये अहम सवाल होगा क्योंकि सीएम पर 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था। 

आदित्य ती जीत पर गर्व :  उद्धव ठाकरे
आदित्य की जीत पर एक अभिभावक के तौर पर गर्व महसूस कर रहा हूं। पूरे नतीजे आने के बाद हम बीजेपी के साथ आगे बातचीत करेंगे। महाराष्ट्र की जनता ने जागरूक होकर मतदान किया, मैं जनता को धन्यवाद कहता हूं। 

बड़ा भाई छोटा भाई का फर्क नहीं :  उद्धव ठाकरे

उद्धव से पत्रकारों ने पूछा, आदित्य सीएम बनेंगे, तब उन्होंने कहा, आपके मुंह में घी शक्कर। उन्होंने कहा, बड़ा भाई छोटा भाई का फर्क नहीं। 

भाजपा के खिलाफ जनादेश : हुड्डा

कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, हरियाणा का जनादेश भाजपा के खिलाफ। हम मजबूत सरकार बनाएंगे। लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया। उन्होंने कहा, निर्दलीय विधायकों पर हमारे साथ न आने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साथ आने वालों को सम्मान मिलेगा। सभी दलों का मान सम्मान रहेगा। भाजपा के खिलाफ सभी दल एक हों।

रणदीप सुरजेवाला चुनाव हार गए

कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला हरियाणा के कैथल सीट से चुनाव हार गए हैं।

योगेश्वर दत्त चुनाव हार गए 
हरियाणा में बीजेपी उम्मीदर पहलवान योगेश्वर दत्त बड़ौदा सीट से हार गए हैं। वहीं आदमपुर सीट से टिक टॉक स्टार और बीजेपी उम्मीदवार सोनाली फोगाट भी हार गईं हैं।

मुंबई में भाजपा ने की जश्न की तैयारी 

परिणाम आने से पहले कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि मुंबई के भाजपा कार्यालय को सजाया गया है। जश्न की पूरी तैयारी है। महाराष्ट्र में एक तरफ भाजपा-शिवसेना गठबंधन है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी है। खास बात यह है कि पहली बार ठाकरे परिवार से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

हरियाणा में 8.13% कम वोटिंग हुआ
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को 68.47% मतदान हुआ। 2014 में 76.6% मतदान हुआ था। मतदान के लिए 19578 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 90 में से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि अन्य 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। हरियाणा में लगभग 1 करोड़ 83 लाख मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया। 1169 उम्मीदवारों की विधानसभा चुनाव 2019 में किस्मत आजमाई थी। 9% महिला उम्मीदवार हैं। 2014 में भी 9% महिला उम्मीदवार थीं। हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जबकि इनेलो और जेजेपी भी चुनावी मैदान में है। 

हरियाणा में 2014 के परिणाम
2014 में हरियाणा में भाजपा को 47 (33.3%), आईएनएलडी (इंडियन नेशनल लोकदल) को 19 (24.2%), कांग्रेस 15 (20.7%), एचजेसीबीएल (हरियाणा जनहित कांग्रेस) को 2 (3.6%), आईएनडी को 5 (10.6%) और अन्य को 2 (7.6%) वोट मिले थे।

महाराष्ट्र में 2.03% कम मतदान हुआ
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को 61.27% मतदान हुआ। पिछले बार 2014 में 63.3% मदतान हुआ था। चुनाव में कुल 3237 उम्मीदवार हैं। महाराष्ट्र में एक तरफ भाजपा-शिवसेना गठबंधन है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी है। खास बात यह है कि पहली बार ठाकरे परिवार से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, इनमें से 916 यानी 29% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 600 पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

महाराष्ट्र के 2014 के परिणाम
महाराष्ट्र में भाजपा मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया। 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने अलग अलग चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद दोनों पार्टियों ने गठबंधन की सरकार बनाई। पिछले चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी ने भी अलग-अलग चुनाव लड़ा था। साल 2014 में भाजपा को 122 (28.1%), शिवसेना 63 (19.5%), कांग्रेस 42 (18.1%), एनसीपी 41 (17.4),आईएनडी 7 (4.8%) और अन्य को 13 (12.1) सीट मिले थे।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)

Share this article
click me!