देश में महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में कोरोना के सबसे ज्यादा केस, 24 घंटों में 91 मरीजों की मौत हुई

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1.68 लाख (1,68,358) हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 12,286 नए मामले दर्ज हुए हैं। भारत में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.51 प्रतिशत है। 80.33 प्रतिशत नए मामले में से 5 राज्यों से हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 2, 2021 12:21 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1.68 लाख (1,68,358) हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 12,286 नए मामले दर्ज हुए हैं। भारत में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.51 प्रतिशत है। 80.33 प्रतिशत नए मामले में से 5 राज्यों से हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए 
महाराष्ट्र में कल लगातार सबसे अधिक 6,397 नए मामले दर्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में 1,938 और पंजाब में 633 नए मामले सामने आए हैं। कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र और केरल राज्यों का 67.84 प्रतिशत योगदान है।

Latest Videos

 

 

आठ राज्‍यों में कोविड के दैनिक नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने का पता चला है। देश के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों का कुल योगदान 84.16 प्रतिशत है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 46.82 प्रतिशत है। ऐसे मामलों में केरल का योगदान 28.61 प्रतिशत है।

24 घंटों में 12,464 मरीज ठीक हो चुके हैं
अभी तक 1.07 करोड़ (1,07,98,921) से अधिक लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12,464 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। भारत की रिकवरी दर की 97.07 प्रतिशत है जो दुनिया में सबसे अधिक है।

महाराष्ट्र: 24 घंटों में 5,754 मरीज ठीक हुए
86.55 प्रतिशत ठीक हुए नए मरीज 6 राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में कल 5,754 नए मरीज ठीक हुए है। यह संख्या सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में 3,475 रोगी ठीक हुए हैं जबकि तमिलनाडु में 482 कोविड के मरीज ठीक हुए। 

24 घंटों में 91 मरीजों की मौत हुई
पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से 91 रोगियों की मौत हुईं।
मौत के नए मामलों में छह राज्यों का 85.71 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 30 रोगियों की जान गई।  पंजाब में 18  और केरल में 13 लोगों की मौत दर्ज हुई है।

19 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं
19 राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से कोई भी मौत नहीं हुई है। इन राज्यों के नाम हैं, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड,  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली एवं अरुणाचल प्रदेश हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान