गढ़चिरौली : नक्सलियों से मुठभेड़ में कमांडो शहीद, फंसे जवानों को निकालने के लिए IAF से मांगी गई मदद

Published : Mar 05, 2021, 04:50 PM ISTUpdated : Mar 05, 2021, 05:24 PM IST
गढ़चिरौली : नक्सलियों से मुठभेड़ में कमांडो शहीद, फंसे जवानों को निकालने के लिए IAF से मांगी गई मदद

सार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 12 घंटे से मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक C-60 कमांडो शहीद हो गया। जबकि कुछ जवान घायल हुए हैं। वहीं, मुठभेड़ वाली जगह में फंसे कमांडोज को निकालने के लिए एयरफोर्स से मदद मांगी गई है।

मुंबई. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 48 घंटे चली मुठभेड़ अब खत्म हो गई। मुठभेड़ में एक C-60 कमांडो शहीद हो गया। जबकि 1 घायल। इस ऑपरेशन में 70 पुलिसकर्मी शामिल थे। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, गढ़चिरौली नक्सल प्रभावित एरिया है। पुलिस ने यहां अबुजमाद में हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारा था और इसे नष्ट कर दिया। 
 


बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर कोरपर्शी जंगल में पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान कुछ जवान फंस भी गए थे। इसके बाद उन्हें निकालने के लिए एयरफोर्स से मदद मांगी गई। नक्सलियों ने यह हमला उस वक्त किया, जब पुलिसकर्मी कुछ गांवों में अभियान चला रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Silver Price Shock: चांदी 5 हजार सस्ती, जानिए आज का सिल्वर रेट, शहरवार भाव और आगे का खतरनाक संकेत
Social Media AI Trend: ChatGPT का AI कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा इंटरनेट पर हलचल?