पति ही बना आबरू का दुश्मन, फिल्म दिखाने के बहाने ले जाकर पत्नी का फेसबुक फ्रेंड्स से कराया गैंगरेप

Published : Jan 27, 2020, 12:58 PM IST
पति ही बना आबरू का दुश्मन, फिल्म दिखाने के बहाने ले जाकर पत्नी का फेसबुक फ्रेंड्स से कराया गैंगरेप

सार

यह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 25 साल के युवक पर दो फेसबुक फ्रेंड्स के साथ मिलकर पत्नी का रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी पति मुंबई के पास पालघर का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। जोगेश्वरी पुलिस ने आरोपी और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने महिला का गैंगरेप किया। 

मुंबई. यह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 25 साल के युवक पर दो फेसबुक फ्रेंड्स के साथ मिलकर पत्नी का रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी पति मुंबई के पास पालघर का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। जोगेश्वरी पुलिस ने आरोपी और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने महिला का गैंगरेप किया। 

आरोपी युवक के दोनों दोस्त फार्मेसी कंपनी में काम करते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना पिछले साल नवंबर की है। लेकिन पुलिस ने जनवरी में मामला दर्ज किया है।   

फिल्म दिखाने के बहाने से पत्नी को ले गया था युवक
युवक अपनी 23 साल की पत्नी को जोगेश्वरी में फिल्म दिखाने के बहाने ले गया था। उसे वह एक झोपड़ी में ले गया। यहां उसके दो दोस्त अभिषेक और मंगेश यादव पहले से मौजूद थे। युवक दोनों से फेसबुक के जरिए मिला था। 
 
दोस्तों से कराया रेप
युवक ने अपने दोनों दोस्तों से पत्नी का रेप करने को कहा, इसके बाद उसने भी उसका शारीरिक उत्पीड़न भी किया। घटना के बाद महिला ने पालघर में शिकायत दर्ज कराई। बाद में इस मामले को जोगेश्वरी में ट्रांसफर किया गया। 

शनिवार को गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन पर 376डी (गैंगरेप) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए