गल गई थी पिता की लाश, घर से आने लगी थी बदबू, फिर भी बेटा पांच दिन से शव के साथ सो रहा था

Published : Jan 03, 2020, 12:17 PM IST
गल गई थी पिता की लाश, घर से आने लगी थी बदबू, फिर भी बेटा पांच दिन से शव के साथ सो रहा था

सार

 यहां से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक बेटा अपने पिता की लाश के साथ पिछले पांच दिनों से सो रहा था। बुजुर्ग पिता की लाश आधी गल गई थी। घर से बदबू भी आने लगी थी। फिर भी बेटा लाश के साथ ही सो रहा था। 

कोलकाता. यहां से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक बेटा अपने पिता की लाश के साथ पिछले पांच दिनों से सो रहा था। बुजुर्ग पिता की लाश आधी गल गई थी। घर से बदबू भी आने लगी थी। फिर भी बेटा लाश के साथ ही सो रहा था। 

यह मामला कोलकाता के बेहला इलाके है। यहां गुरुवार को पुलिस ने एक घर से बुजुर्ग के आधे गले शव को बरामद किया। एक सीनियर पुलिस अफसर के मुताबिक, पुलिस के पास बुजुर्ग के बड़े बेटे अशोक कुमार घोष की कॉल आई थी। उन्होंने ही शव के घर पर पड़े होने की जानकारी दी। 

गल गई थी बॉडी
पुलिस ने बताया, अशोक ने बताया कि वे रवींद्रनाथ घोष के बेटे हैं। उनकी मौत हो गई है। लेकिन उनका छोटा भाई, जो मानसिक तौर पर बीमार है, वो पिता की लाश के साथ ही रह रहा है। अशोक के मुताबिक, लाश जिस तरह से गली है, लग रहा है कि पिता की मौत चार पांच दिन पहले ही हो चुकी है। छोटे भाई ने पिता की मौत की जानकारी नहीं दी।

ऐसे खुला राज
अशोक भी उसी इलाके में थोड़ी दूर पर रहता है। जब वह पिता के घर गया तो घर से बदबू आ रही थी। उस वक्त छोटा भाई भी घर पर नहीं था। तभी अशोक ने पुलिस को फोन कर यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छोटा भाई काफी उदास था। वह पिता की मौत के बाद सदमे में था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP Social Media: कांग्रेस पर मीम-व्यंग्य वाला डिजिटल वॉर, निशाने पर राहुल गांधी! VIDEO
FSSAI Action: एवरेस्ट की हींग पर बैन! चिकन और गरम मसाले में भी मिली भारी गड़बड़ी