एक महीने में इतना आया बिजली का बिल, देखकर शख्स को लगा झटका; उठाया ये खौफनाक कदम

बिजली का बिल देखकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। मामला नागपुर का है। पुलिस ने बताया, 57 साल के शख्स ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शख्स बिजली का ज्यादा बिल देखकर परेशान था। मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले हफ्ते उनके घर का बिजली का बिल 40000 आया था। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 10, 2020 2:50 AM IST

नागपुर. बिजली का बिल देखकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। मामला नागपुर का है। पुलिस ने बताया, 57 साल के शख्स ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शख्स बिजली का ज्यादा बिल देखकर परेशान था। मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले हफ्ते उनके घर का बिजली का बिल 40000 आया था। इसके बाद से वह शख्स परेशान और तनाव में था।

मृतक की पहचान लीलाधर लक्ष्मण के रूप में हुई है। यह हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। पुलिस ने बताया कि शख्स ने अपने घर पर ही आग लगाकर आत्महत्या की है। 

तनाव में पी रहा था ज्यादा शराब
यशोदानगर पुलिस का कहना है कि बिजली का बिल देखकर शख्स ने ज्यादा शराब पीना शुरू कर दी थी। शनिवार को उसने खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उसने आखिरी सांस ली। 

नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस के मुताबिक, मृतक का परिवार नीचे के फ्लोर पर रहता है। जबकि किराएदार ऊपर रहते हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है।

Share this article
click me!