मणिपुर : उग्रवादी ग्रुप ने आईईडी से किया ब्लास्ट, फिर गोलियां बरसाईं, 3 जवान शहीद, 4 की हालत गंभीर

कश्मीर से आए दिन सेना पर हमला करने की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। ऐसे में अब मणिपुर से खबर आ रही है कि सेना के जवानों पर घात लगाकर बैठे दुश्मनों ने हमला किया। इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए।

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2020 7:24 AM IST / Updated: Jul 30 2020, 01:01 PM IST

मणिपुर. कश्मीर से आए दिन सेना पर हमला करने की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। ऐसे में अब मणिपुर से खबर आ रही है कि सेना के जवानों पर घात लगाकर बैठे दुश्मनों ने हमला किया। इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि 6 जवान घायल हो गए हैं। घटना बुधवार रात करीब 1 बजे के आस-पास की है। यह घटना राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई। यह पहाड़ी इलाका है।

4 असम राइफल्स हो गए शहीद 

Latest Videos

भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान 4 असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए। जवानों पर घात लगाकर उग्रवादियों ने हमला बोला था। इस हमले में 6 जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इंफाल पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि मणिपुर के स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने हमले को अंजाम दिया है। सेना की ओर से उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

पिछले साल नवंबर में चंदेल जिले में ही असम राइफल्स के कैंप पर उग्रवादियों ने हमला किया था। उग्रवादियों ने सैन्य कैंप में बम फेंके थे। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी। इसके बाद उग्रवादी नजदीक की पहाड़ी में भाग गए थे। इस हमले में सेना का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ था।

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma