Manipur violence: वीडियो वाली घटना के अगले दिन दो महिलाएं हुईं थीं भीड़ की दरिंदगी की शिकार, गैंगरेप के बाद मार डाला

Published : Jul 23, 2023, 06:46 AM ISTUpdated : Jul 23, 2023, 06:48 AM IST
Manipur women protest

सार

मणिपुर (Manipur violence) के कांगपोकपी में पांच मई को दो आदिवासी महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। इससे एक दिन पहले मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया था।

इंफाल। मणिपुर (Manipur violence) में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने की घटना सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस बीच मणिपुर से ऐसी और भी खबरें आ रही हैं। वीडियो वाली घटना के अगले दिन ही दो आदिवासी महिलाओं के साथ पहले गैंगरेप किया गया फिर उनकी हत्या कर दी गई।

घटना मणिपुर के कांगपोकपी की है। दोनों महिलाएं इंफाल में एक कार धोने की दुकान में काम करती थीं। पांच मई को भीड़ में शामिल लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप किया फिर उनकी हत्या कर दी। एक पीड़िता की मां ने पांच मई को सैकुल पुलिस स्टेशन में शिकायत दी, लेकिन पुलिस द्वारा FIR 16 मई को रजिस्टर्ड किया गया।

FIR के अनुसार अज्ञात बदमाशों, कथित तौर पर मैतेई युवा संगठन सहित विभिन्न संगठनों के सदस्यों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें 302 (हत्या), 375 (बलात्कार), और 366 (अपहरण) शामिल हैं। पीड़ित महिलाओं की उम्र 21 साल और 24 साल थी। दोनों किराये के घर में रहतीं थीं। भीड़ उनके रूम में घुसी। उनके साथ पहले गैंगरेप किया गया। इसके बाद हत्या कर दी गई।

3 मई से जातीय हिंसा की आग में जल रहा मणिपुर

गौरतलब है कि मणिपुर तीन मई से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। हाईकोर्ट ने आरक्षण को लेकर एक आदेश दिया था। इसके बाद तीन मई को आदिवासी एकता रैली निकाली गई। इसी दिन से हिंसा शुरू हो गई। कुकी और मैतेई समुदाय के लोग आमने-सामने हैं। मेइतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग का विरोध कुकी और अन्य आदिवासी समुदाय द्वारा की जा रही है। मणिपुर में हुई हिंसा में अब तक करीब 160 लोगों की जान गई है।

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच चली गोलियां, घर और स्कूल भी फूंके

हिंसा भड़कने के अगले दिन चार मई को भीड़ ने दो महिलाओं को नग्न कर घुमाया था। इनमें से एक के साथ गैंगरेप किया गया। पिछले दिनों इस घटना का वीडियो सामने आया। इसके बाद से विपक्ष सरकार को निशाना बना रहा है। संसद के मानसून सत्र के पहले दो दिन विपक्ष ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया, जिसके चलते कामकाज नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में महिलाओं को न्यूड परेड कराने के बाद आइजोल में मैतेई कम्युनिटी को खतरा: मिजोरम के पूर्व विद्रोहियों ने राज्य छोड़ने की दी धमकी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान