दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मनोज तिवारी ने कहा, कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना

Published : Jun 02, 2020, 03:32 PM ISTUpdated : Jun 02, 2020, 05:45 PM IST
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मनोज तिवारी ने कहा, कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के तीन महीने बाद मनोज तिवारी को अपना पद खोना पड़ा। उन्हें दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष बन गए हैं। आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर हैं। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के 3 महीने बाद भाजपा ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के हटा दिया है। आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष बन गए हैं। आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर रहे हैं। मनोज तिवारी की अध्यक्षता में ही भाजपा ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी 2020 को मतदान हुए थे और 11 फरवरी को नतीजे आए थे। 

- प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिए सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूंगा। जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना। नए प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश गुप्ता को असंख्य बधाईयां। 

कौन हैं आदेश कुमार गुप्ता?

आदेश कुमार गुप्ता एक साल पहले उत्तरी दिल्ली के मेयर रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यापारियों को खुश करने के लिए भाजपा ने आदेश कुमार गुप्ता को कमान सौंपी है। इनका व्यापारियों में अच्छी पकड़ है। आदेश कुमार पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद हैं। अप्रैल 2018 में वह उत्तरी नगर निगम के मेयर बने थे।

दिल्ली में भाजपा की नई प्लानिंग क्या है?

दिल्ली में भाजपा ने आदेश कुमार गुप्ता को पार्टी की कमान सौंप दी है। अब भाजपा एमसीडी चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसके चलते यह बदलाव किया गया है। दिल्ली नगर निगम  (Municipal Corporation of Delhi) के चुनाव 23 अप्रैल 2017 को हुए थे। परिणाम 26 अप्रैल 2017 को घोषित किए गए, जिसमें भाजपा चुनी गई थी। चुनाव के लिए कुल मतदान 54% था। चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस, आप और स्वराज अभियान हैं। अगला चुनाव 2022 में होगा।  

चुनाव हारने के बाद मनोज तिवारी ने की थी इस्तीफे की पेशकश

दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा ने मनोज तिवारी की अध्यक्षता में लड़ा था। लेकिन आम आदमी पार्टी के सामने मनोज तिवारी का जादू नहीं चला। पार्टी को सिर्फ 8 सीट ही मिली। चुनाव हारने के बाद मनोज तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया था लेकिन पार्टी ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया। 

छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी बदले गए

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन राज्यो में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। आदेश कुमार गुप्ता को मनोज तिवारी की जगह दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।  

विष्णुदेव साह पहले भी रह चुके हैं प्रदेश अध्यक्ष

विष्णुदेव साय पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। पूर्व सांसद विष्णुदेव साय को पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और आरएसएस का करीबी माना जाता है। पूर्व सांसद विष्णुदेव साय को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का करीबी माना जाता है। साय पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले साल 2006 से 2009 और फिर साल 2013 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही है। साल 1999 से 2014 तक वे रायगढ़ से सांसद रहे मोदी सरकार-1 में वे केंद्र में मंत्री भी रहे।

मणिपुर में भी बदले गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 

मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। अब एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर भाजपा की कमान दी गई है। तीनों प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video