
लखनऊ. सावरकर को लेकर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब बसपा प्रमुख मायावती ने भी इस मामले में कांग्रेस पर आरोप लगाया है। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने और सावरकर का विरोध करने पर उन्होंने कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया।
मायावती ने रविवार को एक के बाद कर तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, शिवसेना अपने मूल एजेंडे पर अभी भी कायम है, इसलिए इन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर केन्द्र सरकार का साथ दिया और अब सावरकर को भी लेकर इनको कांग्रेस का रवैया बर्दाश्त नहीं है। लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ अभी भी बनी हुई है तो यह सब कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है?
'अपनी स्थिति स्पष्ट करे कांग्रेस'
मायावती ने कहा, कांग्रेस को, इस मामले में अपनी स्थिति जरूर स्पष्ट करनी चाहिए। वरना यह सब इनकी अपनी पार्टी की कमजोरियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए केवल कोरी नाटकबाजी ही मानी जाएगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.