Kerala Election : BJP प्रदेश अध्यक्ष ने पहले कहा- 'मेट्रो मैन' श्रीधरन CM चेहरा होंगे, बाद में बदले

केरल में मेट्रो मैन' श्रीधरन भाजपा का सीएम चेहरा होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने यह ऐलान किया। हालांकि, बाद में सुरेंद्रन ने कहा कि उन्होंने यह ऐलान नहीं किया कि श्रीधरन सीएम चेहरा होंगे। सुरेंद्रन ने कहा, मैंने वही कहा जो राज्य के लोग और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2021 10:41 AM IST / Updated: Mar 05 2021, 05:17 PM IST

नई दिल्ली. केरल में मेट्रो मैन' श्रीधरन भाजपा का सीएम चेहरा होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने यह ऐलान किया। हालांकि, बाद में सुरेंद्रन ने कहा कि उन्होंने यह ऐलान नहीं किया कि श्रीधरन सीएम चेहरा होंगे। सुरेंद्रन ने कहा, मैंने वही कहा जो राज्य के लोग और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं। वे चाहते हैं कि श्रीधरन उन्हें लीड करें। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक मेट्रो के कर्णधार और मेट्रो मैन नाम से चर्चित ई श्रीधरन ने हाल ही में भाजपा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर केरल में भाजपा की सरकार बनती है, तो वे सीएम बनने के लिए तैयार हैं। 

श्रीधरन 25 फरवरी को मल्लापुरम में केरल विजय यात्रा के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भाजपा का फोकस केरल को कर्ज के जाल से निकालकर बुनियादी ढांचा विकसित करना है। 

 

Latest Videos


कौन हैं मेट्रो मैन? 
ई श्रीधरन को कोलकाता से दिल्ली तक मेट्रो में अहम योगदान के लिए जाना जाता है। इसी के चलते उनका नाम मेट्रो मैन पड़ा। उन्हें इसी योगदान के चलते 2001 में पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उनके इन कार्यों को देखते हुए फ्रांस सरकार ने भी 2005 में उन्हें Chavalier de la Legion d’honneur अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्हें अमेरिका की टाइम्स मैग्जीन एशिया का हीरो टाइटल दे चुकी है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev