इस प्रदेश में दूध हुआ महंगा, कल से एक लीटर दूध के लिए 6 रुपए ज्यादा देने होंगे

Published : Aug 29, 2019, 07:12 PM IST
इस प्रदेश में दूध हुआ महंगा, कल से एक लीटर दूध के लिए 6 रुपए ज्यादा देने होंगे

सार

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने दूध के दाम में 6 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि डेयरी किसानों से खरीदे गए दूध की कीमत में भी 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की जाती है। कीमतों में वृद्धि कल से लागू होगी।   

पुदुचेरी. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने दूध के दाम में 6 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि डेयरी किसानों से खरीदे गए दूध की कीमत में भी 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की जाती है। कीमतों में वृद्धि कल से लागू होगी। 

पांच साल से नहीं बढ़ाई कीमत : सीएम

- उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले पांच सालों से कीमतों में संशोधन नहीं किया है। कीमतें बढ़ाने के लिए किसानों और सहकारी दुग्ध आपूर्ति समितियों के सदस्यों से अनुरोध किया गया था।

- टोंड मिल्क का इश्यू प्राइस वर्तमान में 36 रुपए से बढ़कर 42 रुपए लीटर हो जाएगा, जबकि स्पेशल टोंड मिल्क का दाम 38 रुपए से बढ़कर 44 रुपए लीटर हो जाएगा और स्टैंडर्ड दूध की कीमत मौजूदा 42 रुपए के बजाय 48 रुपए होगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

एक तरफ राहुल गांधी, दूसरी तरफ BJP के दर्जनभर CM; Election Commission पर क्यों गरमाई सियासत?
Special Trains: दशहरा-दिवाली पर रेलवे का बड़ा तोहफा! मुंबई-बेंगलुरु समेत इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें