
मिजोरम stone quarry slides: मिजोरम के हनथियाल जिले में बड़ी घटना हुई है। पत्थरों के खदान में हुई एक दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना दक्षिण मिजोरम की है। पत्थर के खदान में कम से कम एक दर्जन मजदूरों के फंसे होने की आशंका अभी भी है। एसएसबी, एनडीआरएफ सहित अन्य रेस्क्यू टीमों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। फंसे हुए मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू मंगलवार को भी जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। खदान के नीचे पांच हिताची खनन मशीन, अन्य ड्रिलिंग मशीनों के साथ काम कर रहे मजदूर दबे हुए हैं। बचाव अभियान के लिए लेइट गांव और हनहथियाल शहर के वालंटियर्स मौके पर पहुंचे हुए थे। इस खदान को करीब 2.5 साल से चलाया जा रहा है।
देर शाम तक फंसे किसी भी मजदूर को निकाला नहीं गया
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि पत्थर के खदान में जब हादसा हुआ तो ABCIL इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के काफी मजदूर काम कर रहे थे। लेकिन हादसा होता देख कई मजदूर वहां से भाग निकले। परंतु 15 मजदूर अंदर ही फंस गए। उन पर खदान के पत्थर और मिट्टी गिर गया। अंदर दबने की वजह से 15 मजदूर निकल नहीं सके। वह मलबे में ही फंसकर रह गए। देर शाम तक किसी भी मजदूर को निकाला नहीं जा सका था। आशंका है कि सभी की मौत हो गई है।
उम्मीद कम...
पत्थर खदान के धसकने से मजदूरों के ऊपर काफी भारी मलबा होगा। एनडीआरएफ, एसएसबी, असम राइफल्स के जवानों को रेस्क्यू में लगाया गया है।
यह भी पढ़ें:
G20 summit:जानिए क्या हुआ जब शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन का पहली बार हुआ आमना-सामना
जबरन धर्मांतरण पर केंद्र से SC ने पूछ लिया सवाल, कोर्ट ने कहा- लापरवाही भविष्य के लिए खतरनाक
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.