मोदी कैबिनेट की पहली मीटिंग आज, टीम में पहली बार 11 महिला मंत्री शामिल, साड़ी में दिखी भारत की 'नारी शक्ति'

Published : Jul 08, 2021, 08:53 AM ISTUpdated : Jul 08, 2021, 10:08 AM IST
मोदी कैबिनेट की पहली मीटिंग आज, टीम में पहली बार 11 महिला मंत्री शामिल, साड़ी में दिखी भारत की 'नारी शक्ति'

सार

कहते हैं कि साड़ी भारतीय नारी की अस्मिता और शक्ति की पहचान होती है। ऐसा ही कुछ मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान देखने को मिला। कैबिनेट विस्तार में 11 महिला नेत्रियां शामिल हैं। ये सभी भारतीय परंपरागत परिधान साड़ी पहनकर पहुंचीं। आज शाम 5 बजे नए मंत्रिमंडल की पहली मीटिंग होगी।

नई दिल्ली. बुधवार को जब मोदी कैबिनेट के विस्तार के दौरान मंत्रियों ने शपथ ली; तब भारतीय नारी शक्ति की झलक भी दिखाई दी। मोदी मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को जगह दी गई है। ये सभी शपथ लेने साड़ी पहनकर पहुंचीं।  शपथ लेने वालों में 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्यमंत्रियों को शामिल रहे। राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई। आज शाम 5 बजे नए मंत्रिमंडल की पहली मीटिंग होगी।

2014 में 7, जबकि 19 में 6 महिलाएं शामिल थीं
नए कैबिनेट विस्तार में इस बार सबसे अधिक 11 महिलाओं को शामिल किया गया है। 2014 में मोदी कैबिनेट में सात तो 2019 में 6 महिलाओं को मंत्री बनाया गया था। दूसरे कैबिनेट विस्तार की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें प्रोफेशनल्स को अधिक तरजीह दी गई है। डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, टेक्नोक्रेट्स और अन्य प्रोफेशनल्स को मंत्रीमंडल में जगह मिली है। 

महिला मंत्रियों के विभाग

  1. निर्मला सीतारमण-फाइनेंस मिनिस्ट्री, कॉरपोरेट अफेयर्स(कैबिनेट मंत्री)

  2. स्मृति ईरानी-वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट(कैबिनेट मंत्री)

  3. दर्शना जरदोश-टेस्सटाइल और रेलवे

  4. शोभा करंदले-एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर

  5. मीनाक्षी लेखी-एक्सटर्नल अफेयर्स, कल्चर

  6. प्रतिमा भौमिक-सोशल जस्टिस एंड इंपावरमेंट

  7. भारती प्रवीण पवार-हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर

  8. अनुप्रिया पटेल-कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

  9. अन्नपूर्णा देवी-एजुकेशन

  10. रेणुका सिंह-ट्राइबल अफेयर्स

  11. साध्वी निरंजना ज्योति-कंज्यूमर अफेयर, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, रूरल डेवलपमेंट

यह भी पढ़ें
मोदी कैबिनेट का विस्तारः 15 कैबिनेट-28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, 1st टाइम 11 महिलाएं बनीं मंत्री
कौन हैं मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले राजीव चंद्रशेखर, डिजिटल इंडिया के हैं सबसे बड़े समर्थक
मोदी की नई टीम में ये हैं 20 सबसे युवा चेहरे, कोई वकील तो किसी को मिल चुका है संसद रत्न पुरस्कार
जानें पीएम मोदी के 43 टीम मेंबरों के बारे में, रिटा. IAS से लेकर विदेश में पढ़ने वाले शामिल
सिंधिया को नागरिक उड्डयन, अश्विनी वैष्णव को रेलवे...जानें मोदी की न्यू कैबिनेट में किसको मिला कौन सा विभाग

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते