मोदी कैबिनेट का विस्तारः 15 कैबिनेट-28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, 1st टाइम 11 महिलाएं बनीं मंत्री

Published : Jul 07, 2021, 04:11 PM ISTUpdated : Jul 07, 2021, 10:39 PM IST
मोदी कैबिनेट का विस्तारः 15 कैबिनेट-28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, 1st टाइम 11 महिलाएं बनीं मंत्री

सार

मोदी कैबिनेट का विस्तार बुधवार को किया गया। राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। 43 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।  

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों को बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया। शपथ लेने वालों में 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्यमंत्रियों को शामिल रहे। राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई।

नए कैबिनेट विस्तार में इस बार सबसे अधिक 11 महिलाओं को शामिल किया गया है। 2014 में मोदी कैबिनेट में सात तो 2019 में 6 महिलाओं को मंत्री बनाया गया था। दूसरे कैबिनेट विस्तार की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें प्रोफेशनल्स को अधिक तरजीह दी गई है। डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, टेक्नोक्रेट्स और अन्य प्रोफेशनल्स को मंत्रीमंडल में जगह मिली है। 

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य सभी सभी मंत्री मौजूद रहे।  

77 मंत्री हो चुके हैं मोदी कैबिनेट में

मोदी कैबिनेट के दूसरे विस्तार के बाद मंत्रीमंडल में मंत्रियों की संख्या 77 हो गई है। बुधवार को शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों में से 35 नए मंत्री शामिल किए गए हैं। इन 77 मंत्रियों में 11 महिला मंत्री इस बार कैबिनेट का हिस्सा होंगी। 

पीएम मोदी ने सहयोगी मंत्रियों को दी बधाई 

पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि आज शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को मैं बधाई देता हूं। मंत्री कार्यकाल में वह अपना बेस्ट देने के लिए शुभकामनाएं। हम लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने, सशक्त और मजबूत भारत बनाने के लिए काम करेंगे। 

मंत्री पद का शपथ लेने के बाद जताया आभार

राज्यमंत्री बनने के बाद राजीव चंद्रशेखर ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 15 सालों से एक सांसद के रुप में अपनी क्षमताओं के अनुरूप देशसेवा की है। मेरे लिए यह बेहद ही गर्व की बात है कि मुझे पीएम मोदी की टीम में राज्यमंत्री के रूप में चुना गया है। हम उस टीम के लिए काम करने जा रहे हैं जो सशक्त और समृद्ध भारत बनाने के लिए काम कर रही है। 

इन पंद्रह मंत्रियों को दिलाया गया कैबिनेट मंत्री पद का शपथ

1. नारायण राणे
2. सर्बानंद सोनोवाल
3. डॉ. वीरेंद्र कुमार
4. ज्योतिरादित्य एम सिंधिया
5. रामचंद्र प्रसाद सिंह
6. अश्विनी वैष्णव
7. पशुपति कुमार पारस
8. किरेन रिजिजू
9. राज कुमार सिंह
10.श्री हरदीप सिंह पुरी
11. मनसुख मंडाविया
12.  भूपेंद्र यादव
13.  पुरुषोत्तम रूपाला
14. जी. किशन रेड्डी
15. अनुराग सिंह ठाकुर

राज्यमंत्री पद पर इन 28 मंत्रियों ने ली शपथ

1. पंकज चौधरी
2. अनुप्रिया सिंह पटेल
3. डॉ. सत्य पाल सिंह बघेल
4. राजीव चंद्रशेखर
5. शोभा करंदलाजे
6. भानु प्रताप सिंह वर्मा
7.श्रीमती दर्शन विक्रम जरदोशी
8.श्रीमती मीनाक्षी लेखी
9.श्रीमती अन्नपूर्णा देवी
10. ए. नारायणस्वामी
11. कौशल किशोर
12. अजय भट्ट
13. बी.एल. वर्मा
14.अजय कुमार
15. चौहान देवुसिंह
16. भगवंत खुबा 
17. कपिल मोरेश्वर पाटिल
18. प्रतिमा भौमिकी
19.डॉ. सुभाष सरकार
20.डॉ. भागवत किशनराव कराड
21.डॉ. राजकुमार रंजन सिंह
22.डॉ. भारती प्रवीण पवार
23. बिश्वेश्वर टुडु
24. शांतनु ठाकुर
25.डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई
26. जॉन बारला
27.डॉ. एल मुरुगन
28. निसिथ प्रमाणिक

यह भी पढ़ेंः

मोदी कैबिनेट में शामिल राजीव चंद्रशेखर: डिजिटल इंडिया के हैं सबसे बड़े समर्थक

जानें पीएम मोदी के 43 टीम मेंबरों के बारे में, रिटा. IAS से लेकर विदेश में पढ़ने वाले शामिल

मोदी टीम के सबसे युवा चेहरे 35 साल के निसिथ प्रमाणिक, कूचबिहार से पहली बार बने थे सांसद

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते