
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली (West Delhi) का सुभाष नगर (Subhash Nagar) इलाका शनिवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से खौफजदा हो गया। अपराधियों ने बीच सड़क पर सफेद रंग की इनोवा कार में सवार दो लोगों पर 15-20 राउंड गोली चलाई। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की पहचान अजय चौधरी के रूप में हुई है।
अजय केशवपुर मंडी के पूर्व चेयरमैन हैं। कार में मौजूद उनके भाई भी गोलीबारी में घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस मामले में किसी बड़े गैंग का हाथ हो सकता है।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
गोलीबारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक और स्कूटी पर सवार कुछ अपराधी कार सवार लोगों का पीछा कर रहे थे। भारी ट्रैफिक के चलते कार की रफ्तार जैसे ही कम हुई अपराधियों ने हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में अपराधी गोली चलाते दिख रहे हैं। बीच सड़क पर अपराधी कार में सवार लोगों पर गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी मस्जिद मामला: धार्मिक उन्माद फैलाने वाला अब्दुल हुआ गिरफ्तार, पुलिस को 5 और अज्ञातों की है तलाश
इस दौरान ट्रैफिक थम जाती है। लोग गोलीबारी की चपेट में आने से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। वीडियो में पहले दो अपराधी फायरिंग करते दिखते हैं। वे कार के पास जाकर गोली चलाते हैं फिर पीछे हट जाते हैं। इसके बाद फिर से कार की ओर बढ़ते हुए फायरिंग करते हैं। अपराधी ऐसा कई बार करते हैं। इस बीच एक और अपराधी भी आता है और वह भी गोली चलाता है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: रेकी कर हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने शुरू की जांच
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.