भारत में कोरोना: संक्रमितों का आंकड़ा 83 लाख के पार, 92% से ज्यादा मरीज ठीक हुए

Published : Nov 04, 2020, 03:32 PM IST
भारत में कोरोना: संक्रमितों का आंकड़ा 83 लाख के पार, 92% से ज्यादा मरीज ठीक हुए

सार

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,253 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में संक्रमण के मामले 83 लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं 76.56 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक हो गई है।  

नई दिल्ली. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,253 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में संक्रमण के मामले 83 लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं 76.56 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

देश में कोरोना के 83 लाख केस
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 83,13,876 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 514 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,23,611 हो गई। 

आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 76,56,478 लोगों के संक्रमण से ठीक होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

5,33,787 लोगों का इलाज चल रहा है
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,33,787 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.42 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!