गलवान हिंसा के 1 साल पूरे, सांसद राजीव चंद्रशेखर ने शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही

Published : Jun 15, 2021, 01:59 PM ISTUpdated : Jun 15, 2021, 02:02 PM IST
गलवान हिंसा के 1 साल पूरे, सांसद राजीव चंद्रशेखर ने शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही

सार

लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प को आज(15 जून) को पूरे एक साल हो गए। इस लड़ाई में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इनमें कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे। शहीदों को सांसद राजीव चंद्रशेखर ने श्रद्धांजलि देते हुए उनकी बहादुरी को याद किया।

नई दिल्ली. राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार का गलवान घाटी हिंसा के एक साल पूरे होने पर कर्नल संतोष बाबू और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि 15 जून, 2020 की रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।

शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें
राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट के जरिये शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। चंद्रशेखर ने सभी राजनीति दलों से मतभेद भुलाकर भारत की एकजुटता खासकर दुश्मन देशों के खिलाफ 'भारत पहले' की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। चीन पर अपने रुख को दोहराते हुए राजीव चंद्रशेखर ने याद किया कि कैसे चीनी सेना भारतीय क्षेत्र में घुस गई थी और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन करते हुए भारतीय सैनिकों पर हमला किया था।

राजीव चंद्रशेखर ने 16 बिहार रेजिमेंट के कर्नल संतोष बाबू और भारत की संप्रभुता की रक्षा करने वाले वीर जवानों के साहस और दृढ़ संकल्प को सलाम करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

 

FlagsOfHonour pic.twitter.com/EdcmqbAiwg

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: PM मोदी के वाराणसी दौरे से लेकर होर्मुज संकट तक-देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!