
गांधीनगर. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गृह मंत्री अमित शाह को भारत का सच्चा कर्मयोगी और लौह पुरुष कहा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा, "अमित भाई, आप सच्चे कर्मयोगी हैं, आप सही मायने में हमारे देश के लौह पुरुष हैं।"
आप जैसे नेता को पाकर धन्य है भारत : मुकेश अंबानी
- मुकेश अंबानी ने गुजरात के गांधीनगर में पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा। उन्होंने कहा, "आप जैसे नेता को पाकर गुजरात और अब भारत धन्य हुआ।" दीक्षांत समारोह के दौरान अमित शाह भी मौजूद थे। छात्रों को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा,"भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
- अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान कहा, "कभी भी बड़े सपने देखने में संकोच मत करो, भारत के लिए उम्मीद की जा सकती है कि आने वाला कल अच्छा होगा।"
- अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान कहा कि एनडीए सरकार के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है।
- "2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया था। पिछले पांच वर्षों में हम इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में सफल रहे हैं।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.