दिल्ली के 5 स्टार होटल में मुंबई की इवेंट मैनेजर से रेप, पुलिस ने दो ढाबा मालिकों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मुंबई की इवेंट मैनेजर के रेप के आरोप में दो ढाबा मालिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ दिल्ली के 5 स्टार होटल में रेप हुआ है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 23, 2020 11:08 AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने मुंबई की इवेंट मैनेजर के रेप के आरोप में दो ढाबा मालिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ दिल्ली के 5 स्टार होटल में रेप हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने मिक्की मेहता और नवीन द्वार को गिरफ्तार किया है। मिक्की लाजपत नगर और नवीन साकेत का रहने वाला है। दोनों को हरियाणा के सोनिपत स्थित उनके रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया गया है। 
 
फेसबुक पर हुई बातचीत 
महिला ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक फ्रेंड मेहता और उसके दोस्त नवीन से 18-19 नवंबर को मिली थी। महिला के मुताबिक, कनॉट प्लेस से होटल जाते वक्त रास्ते में नवीन ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। 

हालांकि, वह उसे मेहता के साथ होटल के बाहर छोड़कर चला गया। इसके बाद होटल के कमरे में मेहता ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह वहां से उसे आनंद बिहार ले गया। इसके बाद वह उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। 

दिल्ली में हर दिन होते हैं 6 रेप
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में हर दिन 6 महिलाओं का रेप होता है। इन मामलों में करीब 98% लोग या तो करीबी होते हैं या रिश्तेदार। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, 44% मामलों में आरोपी परिवार का सदस्य होता ह या फैमिली फ्रेंड। 

Share this article
click me!