महाराष्ट्र : अब अर्नब गोस्वामी पर महिला पुलिस अफसर से मारपीट का आरोप, केस दर्ज

मुंबई पुलिस बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी के घर पहुंची और हिरासत में ले लिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अर्नब गोस्वामी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनसे मारपीट भी की।अर्नब ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने मेरे बेटे को मारा। घरवालों से मिलने नहीं दिया।  

Asianet News Hindi | Published : Nov 4, 2020 3:02 AM IST / Updated: Nov 04 2020, 07:22 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की आत्महत्या के पुराने मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। यहां से अर्नब को अलीबाग पुलिस थाने लाया गया। यहां अर्नब ने महाराष्ट्र पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए। उन्होंने बताया कि मुझे मारा गया। अर्नब ने कहा, पुलिस स्टेशन में उनका टॉर्चर किया जा रहा है। वहीं, अर्नब पर महिला पुलिस अफसर के साथ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया। 

अर्नब ने बताया कि उनके चोट के निशान हैं। उन्हें मारा गया है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी है। उन्होंने कहा, पुलिस स्टेशन में मेरा टॉर्चर किया गया। पूरे देश की जनता इसे देखे। 

Latest Videos

गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस को तक नहीं दी गई- अर्नब के वकील
उधर, अर्नब गोस्वामी के वकील ने कहा है कि उनकी गिरफ्तारी की जानकारी उनकी पत्नी को नहीं थी। उनके साथ दो पुलिस अधिकारियों ने मारपीट की। उनके परिवार के सदस्यों को धक्का दिया गया और घर को 3 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। उनके बाएं हाथ पर खरोंच है और उनके हाथ पर मौजूदा चोट के चलते लगी पट्टी को हटाने की कोशिश भी की गई। 

बुधवार सुबह घर से हिरासत में लिए गए अर्नब
मुंबई पुलिस बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी के घर पहुंची और हिरासत में ले लिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अर्नब गोस्वामी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनसे मारपीट भी की। अर्नब ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने मेरे बेटे को मारा। घरवालों से मिलने नहीं दिया। उनसे भी मारपीट की। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है। इसके बाद अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई।

अर्नब ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
अर्नब गोस्वामी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास, सुसर, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की। रिपब्लिक टीवी पर प्ले की गई वीडियो के मुताबिक मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के साथ भी मारपीट की। 

किस आरोप में अर्नब के घर आई पुलिस?
अर्नब पर एक मां और बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है। मामला 2018 का है। 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच सीआईडी की टीम कर रही है। कथित तौर पर अन्वय नाइक के लिखे सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों (अर्नब और दो अन्य) ने उनके 5.40 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा।

प्रकाश जावड़ेकर और स्मृति ईरानी ने आलोचना की

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने निंदा की। उन्होंने इसे  प्रेस की आजादी पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने देश को आपातकाल की याद दिला दी। जब प्रेस के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया था।

स्मृति ईरानी ने कहा, फ्री प्रेस के लिए जो लोग अर्नब के समर्थन में खड़े नहीं हैं, वह फासीवाद के समर्थन में हैं। आप उन्हें पसंद नहीं करते, उन्हें स्वीकार नहीं करते, उसके अस्तित्व को तुच्छ समझ सकते हैं लेकिन यदि आप चुप रहते हैं तो आप दमन का समर्थन करते हैं। अगर आप आगे होंगे तो आपके समर्थन में कौन बोलेगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर सीरिया में कुछ जगह क्यों मनाया जा रहा जश्न?
Nasrallah की मौत पर राहुल गांधी से लेकर महबूबा मुफ्ती तक सब को सुना गए हिमंता बिस्वा सरमा, पूछा सवाल
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Israel Hezbollah War: ईरानी जासूस ने बताई लोकेशन, जानें Hassan Nasrallah के खात्मे की Inside Story