गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मुस्लिम लड़के ने हिंदू धर्म अपनाकर की शादी, अब लड़की के घरवालों से मिल रही धमकी

जहां एक तरफ लव जिहाद को रोकने के लिए हरियाणा सरकार नया कानून लाने की सोच रही है वहीं यमुनानगर जिले में एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए धर्म बदल लिया। उसके हिंदू धर्म अपना लिया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2020 3:32 AM IST / Updated: Dec 01 2020, 09:05 AM IST

चंडीगढ़. जहां एक तरफ लव जिहाद को रोकने के लिए हरियाणा सरकार नया कानून लाने की सोच रही है वहीं यमुनानगर जिले में एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए धर्म बदल लिया। उसके हिंदू धर्म अपना लिया है।

हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में लड़की से शादी करने से पहले लड़के ने अपना नाम बदल दिया। लड़की की उम्र 19 साल है और लड़के की उम्र 21 साल है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दोनों यमुनानगर पुलिस के संरक्षण में हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा था कि उन्हें जान का खतरा है। 

लड़का प्राइवेट कंपनी में काम करता है
लड़का एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और हर महीने लगभग 15,000 रुपए कमाता है। उसने कहा कि उसके माता-पिता उनके रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार थे, लेकिन लड़की के परिवार और रिश्तेदार इसके खिलाफ थे। 

9 नवंबर को दोनों ने शादी कर ली
9 नवंबर को उन्होंने लड़की के माता-पिता की इच्छा के खिलाफ शादी की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लड़की के परिवार को उनकी शादी के बारे में पता चला तो उन्हें धमकी दी।

धमकी मिलने पर हाईकोर्ट पहुंच गए
तब दोनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कहा कि उनकी शादी का विरोध संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदान किए गए उनके अधिकारों के खिलाफ है। कपल ने दावा किया कि लड़की के रिश्तेदार कह रहे हैं कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा वे उन्हें मार देंगे। 11 नवंबर को सुनवाई के दौरान लड़की के परिवार के वकील ने कहा कि उसका परिवार एक बार उससे मिलना चाहता है। हालांकि, उसने मना कर दिया। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यमुनानगर के एसपी से जांच करने का आदेश दिया।

Share this article
click me!