गैर मुस्लिम अल्सपंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Published : Jun 01, 2021, 04:39 PM IST
गैर मुस्लिम अल्सपंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सार

गृह मंत्रालय ने गैर-मुस्लिमों के भारतीय नागरिकता देने की अधिसूचना से गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा के 13 जिलों में रह रहे अफगानिस्ताान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यक भारत में नागरिकता के लिए आवेदन के हकदार हो जाएंगे। 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने की बात कही गई है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, में हिंदू अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता देने के लिए आवेदन करने के लिए नोटिस जारी किया है। 

मुस्लिम लीग की रोक लगाने की गुहार

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र  सरकार की अधिसूचना पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। आईयूएमएल ने याचिका में कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा जो अधिसूचना जारी किया गया है वह समानता के अधिकार के खिलाफ है। यह अधिसूचना संविधान के अनुच्छेद-14 समानता के अधिकार के खिलाफ है। धर्म के आधार पर संविधान ने वर्गीकरण नहीं करने की बात कही है। 

पांच राज्यों के 13 जिलों में रह रहे गैर-मुस्लिम हैं एलिजिबिल

गृह मंत्रालय ने गैर-मुस्लिमों के भारतीय नागरिकता देने की अधिसूचना से गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा के 13 जिलों में रह रहे अफगानिस्ताान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यक भारत में नागरिकता के लिए आवेदन के हकदार हो जाएंगे। 
 
PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Asian Games 2026 Day 8: तीरंदाजी में भारत ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, अब मनु भाकर पर नजर
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने बढ़ाया रहस्य