
Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए ऑपरेशन ब्रह्म (Operation Brahma) शुरू किया है। इस अभियान के तहत भारतीय नौसेना के INS सतपुड़ा (INS Satpura) और INS सावित्री (INS Savitri) म्यांमार के यांगून पोर्ट (Yangon Port) पर पहुंचे हैं, जो 40 टन मानवीय सहायता सामग्री लेकर गए हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया: ऑपरेशन ब्रह्म के तहत भारतीय नौसेना के जहाज INS सतपुड़ा और INS सावित्री 40 टन मानवीय सहायता लेकर यांगून के लिए रवाना हुए हैं।
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने बताया कि इस ऑपरेशन का नाम ‘ब्रह्म’ (Brahma) इसलिए रखा गया क्योंकि यह निर्माण और पुनर्निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने कहा: जब म्यांमार सरकार और वहां की जनता को इस आपदा के बाद फिर से खड़ा होने में मदद कर रहे हैं, तो ‘ब्रह्म’ नाम का विशेष महत्व है।
MEA प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि भारत हमेशा 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' (First Responder) की भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा: जब चक्रवात यागी (Cyclone Yagi) म्यांमार में आया था, तब भी भारत ने राहत अभियान चलाया था।
थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न (Maha Vajiralongkorn) ने भूकंप पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज ‘Royal Patronage’ के तहत किया जाएगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.