मिजोरम: लेंगपुई हवाई अड्डे पर हादसे का शिकार हुआ म्यांमार सेना का विमान, छह घायल

Published : Jan 23, 2024, 12:57 PM ISTUpdated : Jan 23, 2024, 01:18 PM IST
Myanmar military plane crashed

सार

मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे के रनवे से म्यांमार सेना का मालवाहक विमान फिसल गया है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। विमान में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। 

आइजोल। मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर म्यांमार सेना का मालवाहक विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। हादसे के चलते छह लोग घायल हो गए हैं। इन्हें लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

म्यांमार सेना के विमान ने लेंगपुई हवाई अड्डे पर लैंडिंग की थी। टर्मिनल पर पहुंचने से पहले ही विमान रनवे से फिसल गया और खाई में गिर गया। हादसे के चलते विमान को भारी नुकसान हुआ है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10.19 बजे हुआ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमान म्यांमार के उन सैनिकों को वापस ले जाने के लिए आया था जो म्यांमार सेना और नागरिक सेना के बीच झड़प के कारण लांग्टलाई जिले से भाग गए थे। ये सैनिक सीमा पार कर भारत में आ गए थे। मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान रनवे से फिसल गया।

पिछले सप्ताह म्यांमार के 276 सैनिक आए थे भारत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह म्यांमार के 276 सैनिक भारत में घुसे थे। सोमवार को इनमें से 184 को वापस भेजा गया। म्यांमार एयरफोर्स के विमान से उन्हें लेंगपुई हवाई अड्डे से ले जाया गया। बाकी बचे सैनिकों को ले जाने के लिए विमान मंगलवार सुबह आया, लेकिन हादसे का शिकार हो गया।

म्यांमार के सैनिक 17 जनवरी को हथियारों और गोला-बारूद के साथ दक्षिणी मिजोरम के लॉन्ग्टलाई जिले में भारत-म्यांमार-बांग्लादेश ट्राइजंक्शन पर स्थित बांडुकबंगा गांव में घुस गए थे। वे असम राइफल्स के पास पहुंचे थे। उनके शिविर पर 'अराकान आर्मी' के लड़ाकों ने कब्जा कर लिया था। जिसके चलते उन्हें मिजोरम भागना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- भारत-म्यांमार सीमा पर क्यों लगाई जाएगी बाड़? गृह मंत्री ने घुसपैठ को लेकर कही सबसे बड़ी बात

म्यांमार के सैनिकों को पास के पर्व में असम राइफल्स शिविर में ले जाया गया था। इसके बाद उनमें से अधिकांश को लुंगलेई लाया गया। ये असम राइफल्स की निगरानी में हैं। बता दें कि म्यांमार में सैन्य शासन है। इस सरकार को म्यांमार के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में तो स्थिति गृहयुद्ध जैसी है।

यह भी पढ़ें- म्यांमार में जुंटा शासन व विद्रोहियों के बीच जंग तेज, 600 सैनिक भागकर भारत में लिए शरण, मिजोरम सरकार ने किया अलर्ट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान