मैसूर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार जीते, कांग्रेस के M. Laxmana को हराया

Published : Jun 04, 2024, 02:40 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 05:21 PM IST
MYSORE-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

MYSORE Mysuru Kodagu Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक की मैसूर सीट (Mysuru-Kodagu) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार ने कांग्रेस प्रत्याशी M. Laxmana को हराकर जीत दर्ज की है। 

MYSORE Mysuru Kodagu Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक की मैसूर सीट (Mysuru-Kodagu) से भारतीय जनता पार्टी के युवा और तेजतर्रार नेता यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार (Yaduveer Krishnadatta Chamaraja Wadiyar) ने विजयश्री प्राप्त की है। यहां से वाडियार को कुल 795503 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवारM. Laxmana को 656241 वोट मिले हैं। वाडियर ने ये सीट 139262 मतों से जीती है। अन्य कोई उम्मीदवार इस सीट से 5 हजार वोट भी नहीं प्राप्त कर पाया। ये सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण थी।

मैसूर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े…
- भाजपा प्रत्याशी प्रताप सिम्हा को 2019 में मैसूर की जनता ने बनाया सांसद
- प्रताप सिम्हा के पास 2019 के चुनाव में 1 करोड़ की संपत्ती थी, 3 केस था
- 2014 में मैसूर की जनता ने भाजपा के प्रताप सिम्हा को दिया था आर्शीवाद
- प्रताप सिम्हा ने 2014 में अपनी संपत्ती 63 लाख शो की थी, कर्ज 43 लाख
- मैसूर लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस के अडगुर एच. विश्वनाथ की जीत
- अडगुर एच. विश्वनाथ के पास 2009 में 2cr. की संपत्ती, कर्ज 73 लाख था
- 2004 में मैसूर सीट पर खिला कमल, विनर बने थे सी. एच. विजयशंकर
- C. H. विजयशंकर ने 2004 में 2 लाख की जमा-पूंजी, कर्ज 21 हजार था

नोटः मैसूर संसदीय चुनाव 2019 में 1896333 वोटर थे, जबकि 2014 में वोटर्स की संख्या कुल 1723134 थी। 2019 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी प्रताप सिम्हा सांसद बने। उन्हें कुल 688974 वोट मिला और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सी. एच. विजयशंकर को हराया था। शंकर को 550327 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में मैसूर की सीट पर बीजेपी का कब्जा था। प्रताप सिम्हा 503908 वोट के साथ सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अदागुरू एच विश्वनाथ 31608 वोटों से हराया था। विश्वनाथ को 472300 वोट मिला था।


पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए
अनिल अंबानी पर ED का बड़ा शिकंजा? मुंबई में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी-Yes Bank से जुड़ा है कनेक्शन