बेंगलुरु में सुनाई दी अजीबोगरीब आवाज, लोग बोले- 'जादू' कोरोना की वैक्सीन देने आया है

Published : May 20, 2020, 03:54 PM IST
बेंगलुरु में सुनाई दी अजीबोगरीब आवाज, लोग बोले- 'जादू' कोरोना की वैक्सीन देने आया है

सार

 कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक अजीबोगरीब आवाज सुनी। इसके बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार के कयास लगाए जाने लगे। जानकारी के मुताबिक, लोगों ने यह आवाज दोपहर 1.45 पर सुनी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये आवाज भूकंप जैसी थी।

बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक अजीबोगरीब आवाज सुनी। इसके बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार के कयास लगाए जाने लगे। जानकारी के मुताबिक, लोगों ने यह आवाज दोपहर 1.45 पर सुनी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये आवाज भूकंप जैसी थी। कुछ लोगों ने इस दौरान झटके भी महसूस किए। 

लोगों ने बताया कि उनके घरों में 5 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। लोगों को पहले यही लगा कि ये भूकंप है। 

किसी नुकसान की कोई खबर नहीं
यह आवाज व्हाइटफील्ड एरिया में जहां यह आवाज सुनाई दी, वहां, प्रशासन के अधिकारियों ने वायुसेना और एचएएल से भी संपर्क किया है। हालांकि, अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने भास्कर राव ने बताया, एक घंटे पहले ये आवाज आई थी। लेकिन अभी तक इसकी वजहों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

21 किमी तक सुनाई दी आवाज
उन्होंने बताया कि यह आवाज करीब 21 किमी दूर तक सुनाई दी गई। यह आवाज कुकी टाउन, विवेक नगर, राममूर्ति नगर, होसुर रोड, एचएएल, ओल्ड मद्रास रोड, उल्सूर, कुंदनहल्ली, कम्मनहल्ली, सीवी रमन नगर, व्हाइटफील्ड और एचएसआर लेआउट में भी सुनाई दी।

सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू
आवाज सुनाई देने के बाद लोगों से सोशल मीडिया पर कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस बात की जांच हो रही है कि यह आवाज कहां से आई।

सोशल मीडिया पर यूं बने मीम्स 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

UP के Ex इंजीनियर कपल को फांसी: बर्बाद की 33 नाबालिगों की जिंदगी, 47 देशों में भेजे 2 लाख अश्लील Video
दानवीर भारतीय! How India Gives 2025 की रिपोर्ट में चौकाने वाले दान का खुलासा