
लोकसभा चुनाव-2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा किसी चीज पर जोर दे रहे हैं तो वो है 'मोदी की गारंटी'। अपने 10 साल के कामकाज को लेकर वो जनता के बीच जा रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान राजेश कालरा, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एशियानेक्स्ट डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, अजीत हनमक्कानवार, एडिटर एशियानेट सुवर्णा न्यूज और सिंधु सूर्यकुमार, एग्जीक्यूटिव एडिटर, एशियानेट न्यूज ने देश के हर बड़े मुद्दे से जुड़े सवाल किए, जिनका पीएम ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
आखिर साउथ को लेकर क्यों इतने आश्वस्त हैं PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- जब राम मंदिर को लेकर मेरा अनुष्ठान चल रहा था और मैं उस वक्त साउथ में गया तो मैंने वहां लोगों का जो प्यार देखा, लोगों का विश्वास देखा वो मुझे लगता है कि वो अनप्रेसिडेंटेड था। और अब मैं पक्का मानता हूं कि जो मिथ है वो टूटेगा, बहुत जल्द भाजपा को सेवा करने का अवसर भी मिलेगा। इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा हमारे प्रतिनिधि संसद में मेरे साथ काम करने के लिए आएंगे। वोट शेयर तो बहुत ही ज्यादा बढ़ेगा।
PM Modi with Asianet News: Watch Full Interview
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.