Mann Ki Baat@100: नेशनल कॉन्क्लेव में बांटे गए खास तोहफे, उपराष्ट्रपति को मिली कावी पेंटिंग

Published : Apr 26, 2023, 06:43 PM ISTUpdated : Apr 26, 2023, 06:44 PM IST
National Conclave on Mann Ki Baat

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 100वें एपिसोड (Mann Ki Baat 100th episode) पर दिल्ली में नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इसमें हिस्सा लेने वाले गणमान्य लोगों को खास तोहफे दिए गए।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 100वें एपिसोड (Mann Ki Baat 100th episode) का प्रसारण 30 अप्रैल को होगा। इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली में मन की बात पर नेशनल कॉन्क्लेव (National Conclave Mann Ki Baat@100) का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों और पैनलिस्टों को देश भर के कलाकारों द्वारा बनाए गए बेहद खास गिफ्ट दिए गए। ये कलाकार पारंपरिक कला को पुनर्जीवित कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात के विभिन्न एपिसोड में इनके काम की सराहना की है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को गोवा की अनूठी कावी पेंटिंग भेंट की गई। अन्य गणमान्य लोगों को पत्थर पर पट्टचित्र पेंटिंग और आंध्र प्रदेश के एटिकोपपाका लकड़ी के खिलौने भेंट किए गए।

जगदीप धनखड़ बोले-2047 में शताब्दी समारोह मनाते वक्त दुनिया में शीर्ष पर होगा भारत
कॉन्क्लेव में जगदीप धनखड़ ने मन की बात को राष्ट्र के लिए सकारात्मकता का प्रकाश स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि यह देश के प्रत्येक व्यक्ति के दिल को छूता है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम की 100वीं कड़ी 'इंडिया @ 100' की नींव होगी। भारत 2047 में जब अपना शताब्दी समारोह मनाएगा तो दुनिया में शीर्ष पर होगा।

2014 में शुरू हुई थी मन की बात

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात की शुरुआत की थी। पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। मन की बात का प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को होता है। इसमें प्रधानमंत्री विभिन्न मुद्दों पर देश के लोगों को संबोधित करते हैं। इसके साथ ही नागरिकों को राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों और विचारों से जोड़ते हैं। मन की बात का सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर किया जाता है। आकाशवाणी द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाता है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा