
National Technology day 2022 : 11 मई को भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology day) मनाया जाता है। तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने कितनी तरक्की कर ली है और अब तक किन-किन बड़ी उपलब्धियों को हासिल किया है, इसे याद करने के लिए ही हर साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे, इस दिन से जुड़ी एक प्रमुख घटना भी है, जिसके चलते इसे 11 मई को ही मनाया जाता है।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का इतिहास :
दरअसल, 11 मई 1998 को भारत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की अगुवाई में राजस्थान के पोकरण में सफल परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद से भारत का नाम भी परमाणु संपन्न देशों की सूची में शामिल हो गया और कोई भी हमारी तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। बता दें कि पोकरण में हुए इस परमाणु परीक्षण का नेतृत्व पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। इसके बाद अगले साल इसी दिन यानी 11 मई, 1999 को भारत में पहला नेशनल टेक्नॉलजी डे मनाया गया। तब से इसे हर साल इसी दिन सेलिब्रेट किया जाता है।
इसलिए भी बढ़ जाता है नेशनल टेक्नॉलजी डे का महत्व :
नेशनल टेक्नॉलजी डे (National Technology day) का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि 11 मई को ही डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। त्रिशूल शॉर्ट रेंज की मारक क्षमता वाली मिसाइल है, जो अपने लक्ष्य पर तेजी से हमला करती है। इसके अलावा इसी दिन भारत के पहले एयरक्राफ्ट Hansa-3 ने उड़ान भरी थी। इसे नेशनल एयरोस्पस लैब ने तैयार किया था। यह दो सीटर हल्का विमान है, जिसका उपयोग पायलटों को ट्रेनिंग देने, हवाई फोटोग्राफी और पर्यावरण संबंधी प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाता है।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय करता है आयोजन :
बता दें कि तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के योगदान को याद करते हुए नेशनल टेक्नोलॉजी डे (National Technology day) मनाने का ऐलान किया था। तब से विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय इसे हर साल 11 मई को आयोजित करता है। इसके लिए हर साल एक थीम भी तय की जाती है। इसके अलावा नेशनल टेक्नॉलजी डे पर टेक्नॉलजी इंस्टिट्यूट और इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें :
National Technology Day: जानें क्या है इस दिन का इतिहास, भारत ने आज के दिन दुनिया को दिखाई थी ताकत
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.