NDA Parliamentary meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। शुक्रवार को पीएम मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। रविवार को नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 293 सीटें हासिल की हैं। इस चुनाव में किसी भी पार्टी को अकेले अपने दम पर सरकार बनाने का जनादेश नहीं मिला है।
210
शुक्रवार को एनडीए के नेताओं की मीटिंग हुई। इसमें संसदीय दल के नेता का चुनाव हुआ। बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार संसदीय दल के नेता के रूप में प्रतावित किया।
310
बीजेपी सहित अन्य सभी दलों के नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया।
410
नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका अभिवादन किया। सबने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
510
संसद हाल में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एनडीए दलों के नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों, बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों ने स्वागत अभिनंनदन किया।
610
पीएम नरेंद्र मोदी को नेता चुने जाने के लिए एनडीए दलों के प्रमुखों व सीनियर नेताओं की मीटिंग बुलाई गई थी।
710
एनडीए संसदीय दल की मीटिंग संसद हॉल में हुई। संसद हॉल में संविधान की एक कॉपी रखी हुई है। हॉल में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे संविधान के पास पहुंचे।
810
पीएम मोदी ने संविधान को झुककर नमन किया।
910
संविधान को झुककर नमन करने के बाद पीएम मोदी ने उसे अपने हाथ में उठा लिया। इसके बाद उन्होंने संविधान को माथे पर लगाया।
1010
नरेंद्र मोदी रविवार 9 जून को शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की सरकार बनने के साथ नरेंद्र मोदी रविवार 9 जून को शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 293 सीटें मिली हैं। विपक्ष के इंडिया गठबंधन को 234 सीटें हैं। बीजेपी को पिछले दो चुनावों की तरह अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं हुई है। इस बार एनडीए के अन्य सहयोगी दलों का साथ मिलने के बाद उसने बहुमत का जादुई आकंड़ा छुआ है। मोदी 3.0 में आंध्र प्रदेश की तेलुगुदेशम पार्टी और बिहार की जेडीयू का अहम रोल होगा। दोनों पार्टियों के नेता चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार, किंगमेकर बनकर इस बार उभरे हैं।