
नई दिल्ली. सीमा पर तनाव के बीच नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने पीएम मोदी से बात की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर फोन कर बधाई दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के नेताओं के बीच करीब 10 मिनट की बातचीत हुई। यह पहला मौका है जब भारत-नेपाल के बीच तनाव उभरकर सामने आने के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत हुई है।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओली की मांग है कि संवाद को किसी के हार जीत और किसी के झुकने के रूप में नहीं लिया जाए। संबंधों में सुधार हो रहा है। दोनों तरफ से कोशिश की जा रही है।
बांग्लादेश ने क्या कहा?
वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश के राजदूत ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में मदद के लिए भारत का आभार व्यक्ति किया। उन्होंने कहा, दोनों देशों की सेना एक साथ खून बहाती हैं। मुक्ति संग्राम को याद करते हुए बांग्लादेश के राजदूत ने कहा, इतिहास के इस हिस्से को भुलाया नहीं जा सकता है।
चीन ने भी दी शुभकामनाएं
चीन ने भी स्वतंत्रता दिवस पर भारत को बधाई दी है। भारत में चीन के राजदूत सन वेईडोंग ने शनिवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार और भारतीय लोगों को बधाई। उम्मीद करते हैं कि दोनों महान देश शांति और निकट साझेदारी के साथ आगे बढेंगे।
17 अगस्त को होनी है बातचीत
भारत और नेपाल के बीच 17 अगस्त को विदेश मंत्रालय स्तर की बातचीत होनी है। दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के अधिकारी सोमवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक मीटिंग में मिलेंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.