नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, Pm modi ने जताया शोक

Published : Jan 08, 2021, 05:04 PM IST
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, Pm modi ने जताया शोक

सार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और शिक्षाविद चित्रा घोष का निधन हो गया। वे 90 साल की थीं। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। घोष के भतीजे और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने बताया कि ताजी के भाई शरत चंद्र बोस की छोटी बेटी का गुरुवार को सुबह 10.30 बजे निधन हो गया। 

नई दिल्ली. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और शिक्षाविद चित्रा घोष का निधन हो गया। वे 90 साल की थीं। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। घोष के भतीजे और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने बताया कि ताजी के भाई शरत चंद्र बोस की छोटी बेटी का गुरुवार को सुबह 10.30 बजे निधन हो गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्रा घोष के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''प्रोफेसर चित्रा घोष ने शैक्षणिक और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। उनसे मुलाकात के वो क्षण याद आ गए जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों और अन्य कई मुद्दों पर हमारी चर्चा हुई थी। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।''
 


संसद की सदस्य भी रहीं चित्रा घोष
चित्रा घोष नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भाई शरत चंद्र बोस की सबसे छोटी बेटी थीं। वे एक प्रख्यात प्रोफेसर भी थीं। वह संसद की सदस्य भी रहीं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस से फाइलों को सार्वजनिक किए जाने के लिए उन्होंने लगातार काम किया। चित्रा घोष ने राजनीतिक विज्ञान और इकॉनोमिक्स के क्षेत्र में काम किया। वे बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग के साथ भी लंबे वक्त तक जुड़ी रहीं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

D-Day चुनाव नतीजे 2026: PM मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह चुनाव नतीजों पर कहां से रख रहे हैं नज़र?
Election Results 2026: 5 राज्यों की 824 सीटों की जंग, किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी? बड़ा सस्पेंस