5 राज्यों से ही कोरोना के 77% नए केस, 24 घंटे में 197 मरीजों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

Published : Mar 22, 2021, 08:01 AM ISTUpdated : Mar 22, 2021, 11:14 AM IST
5 राज्यों से ही कोरोना के 77% नए केस, 24 घंटे में 197 मरीजों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

सार

देश में कोरोना के केस में तेजी आने लगी है। महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कुल मिलाकर  77.7 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 43,846 दैनिक नये मामले सामने आए हैं। नए मामलों में से 83.14 प्रतिशत 6 राज्यों के हैं।

नई दिल्ली. देश में कोरोना के केस में तेजी आने लगी है। महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कुल मिलाकर  77.7 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 43,846 दैनिक नये मामले सामने आए हैं। नए मामलों में से 83.14 प्रतिशत 6 राज्यों के हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस
महाराष्ट्र में फिर से सबसे अधिक 27,126 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,578  जबकि केरल में 2,078 नए मामले सामने आए हैं।
भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 3.09 लाख है। वहीं दूसरी तरफ भारत में ठीक होने वालों की संख्या 1,11,30,288  हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.96 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2,956 रोगी स्वस्थ्य हुए हैं।

24 घंटे में 197 मरीजों की मौत
पिछले 24 घंटे के दौरान 197 मौतें हुईं है। नई मौतों में छह राज्यों का योगदान 86.8% है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें 92 हुईं हैं। इसके बाद पंजाब में 38 मौतें हुई हैं जबकि केरल में 15 मौतें हुई हैं।

17 राज्यों में मौत की खबर नहीं
17 राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है।  इन राज्यों में राजस्थान, असम, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, पुदुचेरी, दमन और दीव तथा दादरा और नागर हवेली, नागालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश), मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!