उत्तर प्रदेश में 2 साल की बच्ची में मिला कोरोना का नया वायरस, हाई अलर्ट पर सरकार

उत्तर प्रदेश में 2 साल की लड़की में ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन का लक्षण मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 30, 2020 6:08 AM IST

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2 साल की लड़की में ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन का लक्षण मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।

अलर्ट पर हॉस्पिटल और स्वास्थ्य अधिकारी
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अपने अधिकारियों और हॉस्पिटल स्टाफ को ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। हॉस्पिटल को भी हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। 

Latest Videos

विदेश से लौटने पर 28 दिन होम क्वारंटीन 
यूपी की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विदेश से लौटने वालों को भी आदेश दिया है कि वह वापस लौटने के बाद 28 दिनों तक होम क्वारंटीन रहें। अगर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आती है तब भी होम क्वारंटीन रहें। स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी में कहा गया कि जिनमें कोरोना के लक्षण पाए जा रहे हैं उन्हें सेप्रेट आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। 

राज्य के अधिकारियों के अनुसार, यूके से वापस आने वालों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं, जिससे उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है। 

कैसे बना ये नया स्ट्रेन 
वायरस में लगातार म्यूटेशन होता रहता है। यानी वायरस हमेशा अपना रूप बदलते रहते हैं। इसी वजह से वायरस के व्यवहार में आ रहे बदलाव पर वैज्ञानिक कड़ी नजर रखते हैं।  म्यूटेशन होने से वायरस के ज्यादातर वेरिएंट तो खुद ही खत्म हो जाते हैं। लेकिन कई बार कई वेरियंट पहले से कई गुना ज्यादा मजबूत और खतरनाक हो जाता है।

कितना खतरनाक है ये स्ट्रेन ? 
ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यह स्ट्रेन पहले के वायरस की तुलना में अधिक संक्रमण फैलाता है। अनुमान है कि यह पहले से 70% ज्यादा खतरनाक हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है कि नया वेरिएंट बीमारी का कारण बनता है। ब्रिटेन की सरकार ने वायरस के नए प्रकार के नियत्रंण से बाहर होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कड़े प्रतिबंधों का भी ऐलान किया है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh