नई दिल्ली लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बांसुरी स्वराज का जलवा, सोमनाथ भारती को हराया

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (AAP) के कैंडिडेट सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) को बड़े अंतर से हराया है।

Satyam Bhardwaj | Published : May 31, 2024 1:26 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 09:02 PM IST

NEW DELHI Lok Sabha Election Result 2024 : नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने बड़ी जीत हासिल की है। उनके सामने आम आदमी पार्टी (AAP) के कैंडिडेट सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) को पराजय का सामना करना पड़ा है। बांसुरी स्वराज को 453185 वोट मिले और उन्होंने 78370 वोटों से जीत हासिल कर लिया।

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- 2019 में नई दिल्ली संसदीय सीट पर भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने दर्ज की थी जीत।

- मीनाक्षी लेखी के पास 2019 के चुनाव में 36 करोड़ की कुल प्रॉपर्टी थी। एफीडेविट में इन्होंने खुद के ऊपर 79 लाख रु. का कर्ज दिखाया था।

- नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर कमल का फूल खिलाया था। मीनाक्षी लेखी विनर बनी थीं।

- 2014 में मीनाक्षी लेखी ने अपनी चल अचल संपत्ती 34 करोड़ रु. शो की थी। पढ़ाई में इन्होंने खुद को ग्रेजुएट प्रोफ्रेशनल बताया था। कर्ज की अगर बात करें तो इनके ऊपर उस दौरान 32 लाख की देनदारी थी।

- 2009 में नई दिल्ली संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन को जनता ने जीत का आर्शीवाद दिया था। बता दें, उस दौरान इनके ऊपर 1 केस दर्ज था।

- बता दें, 2009 में अजय माकन ने चुनाव आयोग को दिए अपने एफीडेविट में कुल चल-अचल संपत्ती 4 करोड़ रु. शो की थी। कर्ज 97 हजार रु. था।

- नई दिल्ली संसदीय चुनाव 2004 में यहां के वोटर्स ने कांग्रेस का साथ दिया था। अजय माकन सांसद चुने गए थे।

- पोस्ट ग्रेजुएट अजय माकन के पास 2004 के चुनाव में कुल दौलत की कीमत 3 करोड़ रु. थी, जबकि 6 लाख रु. की देनदारी शो किया था।

नोटः नई दिल्ली संसदीय इलेक्शन 2019 में यहां पर 1617470 मतदाता थे, जबकि 2014 में मतदाताओं का कुल आंकड़ा 1490147 था। 2019 में नई दिल्ली सीट पर बीजेपी का कब्जा था। 504206 वोट पाकर मीनाक्षी लेखी सांसद बनीं और उन्होंने कांग्रेस सांसद अजय माकन को 256504 वोटों से हराया था। माकन को कुल 247702 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में यह सीट भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी जीतीं। 453350 वोट पाकर मीनाक्षी ने आप आशीष खेतान को 162708 वोट से हराया था। उन्हें 290642 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों