PM मोदी ने की जेलेंस्की से 35 मिनट बात, भारतीयों की मदद के लिए बोला थैंक्स, हरजोत को लाया जा रहा भारत

सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 7 मार्च को 12वां दिन है। इस दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे घायल हरजोत सिंह को सोमवार को वायुसेना के विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है। उन्हें गोली लगी थी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की। वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात करेंगे।

नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 7 मार्च को 12वां दिन है। इस दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे घायल हरजोत सिंह को सोमवार को भारत ले आया गया। उन्हें गोली लगी थी। अस्पताल के बेड पर पड़े हरजोत ने भारत सरकार से बचाने की गुहार  लगाई थी। पासपोर्ट गुम होने के चलते उनकी परेशानी बढ़ गई थी। हरजोत सिंह और कुछ अन्य भारतीयों को वायुसेना के विशेष विमान के जरिये पोलैंड से भारत लाया गया।

मोदी ने की जेलेंस्की से बात

Latest Videos

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की(Volodymyr Zelenskyy) से 35 मिनट बात की। गवर्नमेंट इंडिया के सोर्स के मुताबिक,दोनों नेताओं ने यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की। मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया। मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर सहयोग मांगा है।

मोदी अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin से बात करेंगे। स्पुतनिक न्यूज के अनुसार फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अनुरोध पर मानवीय गलियारों को खोलने के लिए रूसी सेना ने यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा की है। जिन शहरों में सीजफायर की घोषणा की गई है उनमें कीव, खारकीव, सुमी और मारियूपोल शामिल हैं। 

pic.twitter.com/0TYtVJVkUn

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War:12 तस्वीरों में देखें 12 दिन की भयंकर लड़ाई कैसे ले आई एक सुंदर देश में तबाही

Indian students in Ukraine: भागने के चक्कर में लगी गोली
यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड में मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह(Union Minister VK Singh) ने हरजोत सिंह के घायल होने की खबर दी थी।  बताया जाता है कि हरजोत सिंह कीव से भागने की कोशिश कर रहे  थे, तभी वो रूसी सैनिकों की गोलीबारी में घायल हो गए थे। हालांकि उसकी हालात ठीक है। हरजोत सिंह कार से कीव की तरफ जा रहे थे। हरजोत के मुताबिक, उसे कंधे और सीने में गोली लगी थी। उसके पैर में भी फ्रैक्चर हो गया है। हरजोत को पोलैंड से भारत लाए जाने से पहले वीके सिंह ने उनसे मुलाकात की।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: सदी का सबसे बड़ा पलायन, 40 लाख लोग छोड़ सकते हैं यूक्रेन, मोदी करेंगे जेलेंस्की से बात

ऑपरेशन गंगा के तहत हो रही वापसी
यूक्रेन में फंसे छात्रों और भारतीयों के लिए केंद्र सरकार ने ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया है। भारत के दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में समन्वय के लिए हंगरी के बुडापेस्ट में एक कंट्रोल रूम बनाया है। युवा भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निकासी को देख रहे हैं। इसकी निगरानी के लिए विशेष ड्यूटी पर पूर्व दूत कुमार तुहिन समेत करीब 30 लोगों की एक कोर टीम बनाई गई है। कम से कम छह सदस्य कमांड सेंटर में कोर टीम का हिस्सा हैं। 

यह भी पढ़ें-यूक्रेन के 4 शहरों को 'हीरो सिटी' की उपाधि, जेलेंस्की का NATO पर निशाना-लोग मर रहे, वह चुप है, माफ नहीं करेंगे

24 फरवरी से चल रहा युद्ध
24 फरवरी, 2022 इतिहास में एक विध्वंसक निर्णय के लिए जाना जाएगा। इसी दिन भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

GI-PKL 2025 EXCLUSIVE | Tamil Lioness ममता नेहरा ने बताया- कैसे उनकी बहन ने कबड्डी के सपने को बचाया
Pahalgam आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले “जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर...”