नीरव मोदी के भाई पर धोखाधड़ी का केस, अमेरिका हारा कंपनी के साथ की करोड़ों की ठगी

Published : Dec 20, 2020, 03:52 PM IST
नीरव मोदी के भाई पर धोखाधड़ी का केस, अमेरिका हारा कंपनी के साथ की करोड़ों की ठगी

सार

 भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई पर अमेरिका में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। नेहल मोदी पर आरोप है कि उसने अमेरिका के मैनहट्टन की एक बड़ी हीरा कंपनी के साथ मल्टी लेयर्ड स्कीम के जरिए 19 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। हीरे की कंपनी ने नेहल पर 2.6 मिलियन डॉलर से अधिक कीमत के हीरे लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस दर्ज कराया है। 

वॉशिंगटन. भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई पर अमेरिका में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। नेहल मोदी पर आरोप है कि उसने अमेरिका के मैनहट्टन की एक बड़ी हीरा कंपनी के साथ मल्टी लेयर्ड स्कीम के जरिए 19 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। हीरे की कंपनी ने नेहल पर 2.6 मिलियन डॉलर से अधिक कीमत के हीरे लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस दर्ज कराया है। 

यह केस फर्स्ट डिग्री में हुआ है। अमेरिका में फर्स्ट डिग्री में मामला तब दर्ज होता है, जब धोखाधड़ी की रकम 1 मिलियम डॉलर से ज्यादा हो। नेहल को अब न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में केस का सामना करना पड़ेगा। 
 
क्या है मामला?
नेहल मोदी ने मार्च से अगस्त 2015 के बीच नेहल मोदी ने एक कंपनी के साथ मिलकर फेक प्रेजेंटेशन के लिए करीब 2.6 मिलियन डॉलर के हीरे एलएलडी डायमंड्स यूएसए से लिए थे। नेहल को एक बड़े कारोबारी की तरह पेश किया गया था। एलएलडी ने नेहल को हीरे मुहैया करा दिए। जब कंपनी को पता चला कि उसके खिलाफ धोखा हुआ है, तो उसने नेहल से तुरंत पैसा चुकाने या फिर हीरा वापस करने को कहा। लेकिन तब तक नेहल अधिकांश हीरा बेच चुका था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!
Agniveer Extension: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75% अग्निवीरों को दिया 'बड़ा दिवाली गिफ्ट', 2 साल बढ़ेगा कार्यकाल