
नई दिल्ली। एलएसी (LAC) पर चीन के साथ चल रही तनातनी के सवाल पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को कहा कि किसी भी देश में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह भारत पर बुरी नजर डाले। अगर कोई ऐसा करता है तो हम तत्काल जवाब देने को तैयार हैं।
लद्दाख में चीन की हरकतों के बारे में सवाल किए जाने पर अजय भट्ट ने कहा कि किसी में भी हम पर (बुरी) नजर डालने की हिम्मत नहीं है। अगर किसी ने ऐसा किया तो हम तत्काल प्रतिक्रिया देने में सक्षम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत पानी, जमीन और हवा सहित हर क्षेत्र में एक लीडर के रूप में उभरा है।
हथियारों का बड़ा निर्यातक बन रहा भारत
अजय भट्ट ने मुंबई में रक्षा, परिवहन और ऊर्जा पर वैश्विक बैठक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। चीन के सवाल पर सीधा जवाब देने से बचते हुए मंत्री ने कहा कि वह कुछ मामले में बोलने के लिए अधिकृति व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत हथियारों के बड़े आयातक से अब बड़े निर्यातक बनने की दिशा में बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: PM मोदी ने कालकाजी में 3024 गरीबों को दी फ्लैट की चाबी, की पानी और बिजली बचाने की अपील
अजय भट्ट ने कहा भारत बड़ी मात्रा में उपकरण, रॉकेट, मिसाइल, फाइटर जेट, टैंक, राइफल और गोला-बारूद की आपूर्ति कर रहा है। हम पहले दूसरे देशों से इन हथियारों को खरीदते थे। आज दुनिया हैरान है कि हम इसे दूसरों को दे रहे हैं। पहली बार हमारा देश शीर्ष देशों की लीग में है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। बता दें कि स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार भारत पहली बार रक्षा उपकरण और हथियार निर्यात करने वाले शीर्ष 25 देशों की लीग में शामिल हुआ है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में गरजे अमित शाह- बदल रहा रिवाज, जो काम करेगा.. वो राज करेगा, बारी का नियम किसने बनाया?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.