भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 93 हुई, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित

Published : Mar 15, 2020, 12:26 PM IST
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 93 हुई, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित

सार

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को बढ़कर 93 हो गई इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को बढ़कर 93 हो गई। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

हाल ही में सऊदी अरब से लौटे कर्नाटक के कलबुर्गी निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। इसके अलावा दिल्ली में रहने वाली 68 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी, जिसने शुक्रवार की रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

दिल्ली में अब तक सात मामले 

दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 11, कर्नाटक में छह, महाराष्ट्र में 19, लद्दाख में तीन और जम्मू-कश्मीर में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसके अलावा राजस्थान में कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है।

केरल में सबसे अधिक मामले 

केरल में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 22 मामले सामने आए हैं। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कुल 93 संक्रमित लोगों में से 17 विदेशी हैं। इनमें 16 लोग इतालवी हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?