जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला ने ली CM पद की शपथ, सुरिंदर चौधरी बने डिप्टी सीएम

Published : Oct 16, 2024, 11:20 AM ISTUpdated : Oct 16, 2024, 12:17 PM IST
Omar Abdullah oath

सार

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए चुनाव के बाद उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 5 मंत्री ने शपथ ली है।

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 4 मंत्री ने शपथ ग्रहण किया है। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद 10 साल में पहली बार चुनाव हुआ है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय जम्मू-कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था।

 

 

शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुबह 11:30 बजे अब्दुल्ला को शपथ दिलाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस समारोह में उपस्थित रहे। 

शपथ ग्रहण समारोह अपडेट्स

  • सुरिंदर चौधरी ने शपथ ली है। उन्हें जम्मू-कश्मीर का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रवींद्र रैना को चुनाव में हराया था। 
  • सकीना इतू ने मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया है। वह सामाजिक कल्याण और शिक्षा मंत्री रह चुकी हैं। डीएच पोरा सीट से जीती हैं।
  • जावेद राणा ने मंत्री पद की शपथ ली है। जम्मू के मेंढर सीट से चुनाव जीता है। 2014 में भी विधायक चुने गए थे।
  • जावेद अहमद डार ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह पहले भी मंत्री रहे हैं। बारामूला के राफियाबाद से विधायक चुने गए हैं।
  • सतीश शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में छंब विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। भाजपा के राजीव शर्मा को 6926 वोट से हराया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस को मिली है 42 सीटों पर जीत

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के पास बहुमत का आंकड़ा है। मंत्री पद को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गतिरोध की खबरें हैं। कांग्रेस के किसी विधायक ने  बुधवार को मंत्री पद की शपथ नहीं ली। ऐसी खबरें हैं कि कांग्रेस सरकार में शामिल नहीं होगी। बाहर से समर्थन देगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?