धर्मांतरण बिल के विरोध में 'गदर' पर उतरी कांग्रेस, VHP ने कहा- यह हिंदू समाज का अपमान है

हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक, 2022(अवैध धर्मांतरण रोकने कानून) पेश किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने खूब हंगाम किया। कांग्रेस के इस विरोध पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सवाल खड़े किए हैं। पढ़िए संगठन ने कांग्रेस के बारे में क्या कहा...

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2022 6:16 AM IST / Updated: Mar 05 2022, 11:49 AM IST

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक, 2022(अवैध धर्मांतरण रोकने कानून) पेश किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने खूब हंगाम किया। हालांकि इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने स्पष्ट किया कि ये विधेयक किसी व्यक्ति को इच्छापूर्वक धर्म परिवर्तन पर रोक नहीं लगाता है। बशर्ते, इसके लिए उसे जिला मैजिस्ट्रेट को आवेदन करना होगा। बहरहाल, कांग्रेस के इस विरोध पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सवाल खड़े किए हैं। पढ़िए संगठन ने कांग्रेस के बारे में क्या कहा...

Vishwa Hindu Parishad big statement:कांग्रेस के लिए यह आत्मघाती नीति
विश्व हिंदू परिषद(VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल और केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने एक संयुक्त बयान जारी करके कहा-"अवैध धर्मांतरण पर रोक संबंधी बिल का हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस ने जिस क्रूरता से विरोध किया है उससे एक बार पुन: स्पष्ट हो गया है कि अब यह महात्मा गांधी की नहीं अपितु, ईसाई सोनिया कांग्रेस ही है। कांग्रेस का यह कदम आत्मघाती है।एक ओर स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद महात्मा गांधी की कांग्रेस ने अनेक राज्यों में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने हेतु कानून बनाए थे तो वहीं, आज सोनिया कांग्रेस उस कानून की विधानसभा में ही भ्रूण हत्या करने पर तुली हैं। कांग्रेस को अपने इस हिंदू-द्रोही कुकृत्य पर माफी मांगनी चाहिए।"

Latest Videos

विहिप ने यह भी कहा कि हरियाणा राज्य विधानसभा में बिल को क्रूरता पूर्ण तरीके से फाड़ कर उसने न सिर्फ पीड़ित हिंदू समाज का अपमान किया है अपितु सदन की मर्यादा भंग कर अलोकतांत्रिक व्यवहार का परिचय भी दिया है। विश्व हिंदू परिषद इसकी घोर निंदा करती है।

यह भी पढ़ें-हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्‌टर बोले- इच्छापूर्वक धर्म परिवर्तन के लिए किया जा सकता आवेदन, जानें और क्या बताया
 

कांग्रेस का मुस्लिम लीगी चेहरा बेनकाब
VHP नेताओं ने कहा-महात्मा गांधी की इच्छा थी कि भारत की स्वतंत्रता के तुरंत बाद अवैध धर्मान्तरण पर रोक हेतु एक कठोर कानून बने। शायद उसी का परिणाम भी था कि मध्य प्रदेश, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इस संबंध में कानून तत्कालीन कांग्रेस ने ही बनाए थे, जिसका विरोध किसी ने भी नहीं किया। किंतु अब जिस प्रकार बिल का विरोध कांग्रेस कर रही है उसने कांग्रेस के मुस्लिम लीगी चेहरे को बेनकाब कर दिया है।

यह भी पढ़ें-CM योगी के 'दंगेश' वाले बयान का अखिलेश ने दिया जवाब, कहा- 'सुबह उठकर शीशे में जिसे पहले देखोगे वो है दंगेश'

VHP ने पूछे कांग्रेस से सवाल
क्या कांग्रेस को नहीं पता कि अब अवैध धर्मांतरण के सरगनाओं की सांठ-गांठ आतंकियों और राष्ट्र विरोधियों से है? क्या कांग्रेस को यह भी नहीं पता कि अवैध व जबरन धर्मांतरण के कारण जहां हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं वहां न उनकी आस्था सुरक्षित है, न विश्वास, न बेटियां और न ही व्यापार? मेवात और कश्मीर घाटी जैसे अनेक हिंदू अल्पसंख्यक क्षेत्रों में जिहादियों के आतंक पर तो कांग्रेस ने आंखें ही मूंद रखी हैं। विश्व हिंदू परिषद मानती है कि पार्टी अपनी इस प्रकार की राष्ट्रघाती व आत्मघाती नीति को अविलंब बदले अन्यथा पहले से ही सिकुड़ती जा रही कांग्रेस की विलुप्त होने में अब और समय नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें-अफसरों का प्रेम या परिवर्तन की आहट? अखिलेश व मुलायम के बंगले की हो रही मरम्मत, योगी सरकार में करवाए गए थे खाली

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट