अच्छी खबर: 8 महीने बाद भारत टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर; अब सिर्फ इतने बचे हैं एक्टिव केस

 कोरोना पर बुधवार को अच्छी खबर सामने आई। भारत 8 महीने बाद दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है। यहां सिर्फ 2.22 लाख एक्टिव केस हैं। वहीं, 1 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक 1.50 लाख लोगों मौत हो चुकी है। भारत मई में टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट में शामिल था। वहीं, सितंबर तक दुनिया का दूसरा संक्रमित देश था। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2021 3:10 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना पर बुधवार को अच्छी खबर सामने आई। भारत 8 महीने बाद दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है। यहां सिर्फ 2.22 लाख एक्टिव केस हैं। वहीं, 1 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक 1.50 लाख लोगों मौत हो चुकी है। भारत मई में टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट में शामिल था। वहीं, सितंबर तक दुनिया का दूसरा संक्रमित देश था। 

पूरी दुनिया की बात करें तो एक्टिव केस 2.34 करोड़ हैं। भारत में केवल 0.94% मरीज हैं। भारत में सबसे ज्यादा 35.67% एक्टिव केस अमेरिका में हैं। दूसरे नंबर पर फ्रांस और तीसरे नंबर पर ब्राजील है। 

Latest Videos

17 सितंबर को पीक पर था कोरोना
भारत में कोरोना का पीक 17 सितंबर को आया था। उस वक्त एक्टिव केस 10.17 लाख से ज्यादा थी। तब भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश था। अमेरिका उस वक्त भी सबसे संक्रमित देश था। हालांकि, इसके बाद लगातार मामलों में गिरावट आने लगी। 
 
भारत में अब हर 100 मरीज में से 96 ठीक हो रहे हैं। रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के टॉप-20 संक्रमित देशों में सबसे आगे है। भारत में अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, रूस, स्पेन, ब्रिटेन से बेहतर रिकवरी रेट है। 

1.4% मरीजों की हुई मौत
देश में कोरोना से अब तक 1.4% यानी डेढ़ लाख मरीजों की मौत हुई है। सितंबर तक देश में हर रोज 1000-1300 तक मरीजों की मौत हो रही थी। अकेले सितंबर में सबसे ज्यादा 32 हजार 246 लोगों की मौत हुईं। इसके बाद से मौतों का आंकड़ा कम होने लगा। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts