
भुवनेश्वर। ओडिशा से रेप पीड़िता की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक लड़की से रेप के मामले में जो व्यक्ति जेल गया था वह बेल पर बाहर आया। उसने पीड़िता की हत्या की और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद टुकड़ों को नदियों से लेकर विभिन्न जगहों तक फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कुनु किसान के रूप में हुई है। पिछले साल अगस्त में उसे एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में सुरेंद्रनगर जिले में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता ने धरुआडीह थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था। आरोपी पिछले साल दिसंबर में जेल से रिहा हुआ था।
झारसुगुड़ा के एसपी परमार स्मित परषोत्तमदास ने कहा, "7 दिसंबर 2024 को लड़की के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद हमने जांच शुरू की। CCTV फुटेज में दिखा कि लड़की दो लोगों के साथ एक बाइक पर बैठकर जा रही है। हेलमेट पहने होने के चलते दोनों के चेहरे ढंके हुए थे। लड़की सुन्दरगढ़ जिले की मूल निवासी थी। वह झारसुगुड़ा शहर में अपनी मौसी के घर रह रही थी।"
एसपी ने कहा, "AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर हमने पता लगाया कि आरोपी सुंदरगढ़ में है। उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि लड़की की हत्या कर दी है। आरोपी ने बताया कि उसने शव के टुकड़ों को कई जगह फेंका है।"
आरोपी ने नेशनल हाईवे 143 पर सबसे पहले चाकू से पीड़िता का गला काटा। इसके बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने कुछ टुकड़े तरकेरा नाली और ब्राह्मणी नदी में फेंके। पुलिस ने शव के टुकड़ों को बरामद करने के लिए ODRAF (Odisha Disaster Rapid Action Force) की मदद से ब्राह्मणी नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटों तक तलाश के बाद लड़की के शव के टुकड़े मिले। इसमें उसका सिर भी शामिल था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले साल दिसंबर में जमानत मिलने पर जेल से निकला था। इसके बाद से लड़की की हत्या की योजना बना रहा था। आरोपी लड़की को मारना चाहता था ताकि वह कोर्ट में बयान नहीं दे सके। उसे डर था कि पीड़िता ने कोर्ट में बयान दिया तो उसे रेप केस में दोषी करार दिया जाएगा। पीड़िता और आरोपी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे।
यह भी पढ़ें- पत्नी को शव के पास आने न देना, ...तो नाले में डालना अस्थियां: अतुल के आखिरी शब्द
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.