
बेंगलुरु. पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। अब तक 3 लाख लोगों की मौत महामारी से हो चुकी है। ऐसे में कर्नाटक सरकार ने नई पहल शुरू की है। यहां राज्य में सरकार कोरोना मृतकों का अस्थि विसर्जन विधि विधान से करा रही है। दरअसल, कोरोना के चलते कई मृतकों के रिश्तेदारों ने अस्थियां तक लेने से इनकार कर दिया है।
राजस्व मंत्री आर अशोक की मौजूदगी में बुधवार को मंड्या में 1001 मृतकों की अस्थियों का विसर्जन कावेरी नदी में किया गया।
कोरोना मृतकों का अस्थि विसर्जन विधि विधान से कराया गया।
सरकार बुरे वक्त में लोगों के साथ
कर्नाटक सरकार में मंत्री अशोक ने बताया, विभिन्न कारणों के चलते मृतकों के परिजन अस्थियां लेने नहीं आ पाए। वे सभी मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। ऐसे में सरकार उनके दुख बांटने की कोशिश में जुटी है और उनके परिवार का हिस्सा बनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, यह हम सबके लिए भावुक क्षण है। ऐसे में राजस्व मंत्री के तौर पर मेरी यह जिम्मेदारी है।
अस्थि विसर्जन से पहले पूजा में 12 से ज्यादा पुजारी मौजूद रहे।
हमने सम्मानपूर्वक विदाई देने का फैसला किया
अशोक ने कहा, हमने देखा, गंगा में हजारों शव तैर रहे थे। जानवर उन्हें का रहे थे। यह हमारे लिए शर्म की बात है। इसलिए हमने मृतकों को सम्मान के साथ विदाई देने का फैसला किया है। यह मेरा फर्ज है।
Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.