जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार बेहद सख्त नजर आ रही है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर रोक लगा दी है। ऐसे में अब सवाल है कि सीमा हैदर का क्या होगा?
पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर मोदी सरकार आर-पार के मूड में है। बुधवार को CCS की बैठक में सरकार ने 5 अहम फैसले लिए।
28
पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर लगी रोक
मोदी सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए जाने वाले Visa पर रोक लगा दी है। साथ ही सार्क वीजा छूट योजना (SVES) को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।
38
वीजा धारकों को 1 मई तक पाकिस्तान लौटने का अल्टीमेटम
SVES वीजा के तहत भारत आने वाले लोगों को जहां 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का फरमान जारी किया गया है, वहीं अन्य वीजा धारकों को 1 मई तक पाकिस्तान लौटने को कहा गया है।
ऐसे में अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर क्या करेंगी। सीमा ने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी तो कर ली है, लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है।
58
नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत पहुंची थी सीमा हैदर
सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि क्या भारत के सख्त रुख के बाद सीमा हैदर को अपने चारों बच्चों के साथ पाकिस्तान जाना पड़ेगा? बता दें कि सीमा नेपाल के रास्ते भारत आई थी।
68
4 बच्चों के साथ काठमांडू से दिल्ली पहुंची थी सीमा हैदर
सीमा हैदर पहले टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान से नेपाल पहुंची थीं। इसके बाद नेपाल में कुछ दिन रहने के बाद वो अपने चार बच्चों के साथ काठमांडू से दिल्ली आ गई। उसके बाद से वो भारत में ही है।
78
क्या सीमा हैदर को लौटना पड़ेगा पाकिस्तान
बता दें कि सीमा हैदर बिना किसी वीजा या पासपोर्ट के भारत आई है और फिलहाल उसका मामला कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में बिना वीजा या पासपोर्ट के अब उसका भारत में रहना आसान नहीं होगा।
88
सीमा हैदर के साथ क्या हो सकता है?
माना जा रहा है कि बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में आने वाली सीमा हैदर के खिलाफ यूपी सरकार एक्शन ले सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सीमा को सजा भी हो सकती है। हालांकि, सीमा हैदर भारत की नागरिकता लेने की ख्वाहिश जता चुकी है। लेकिन इसमें बहुत वक्त लगता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.